Samastipur

समस्तीपुर और उजियारपुर लोकसभा में 3056 मतदान केंद्रों पर सर्वे के लिए 382 सेक्टर पदाधिकारी तैनात, मुलभूत सुविधाओं की सौंपेंगे रिपोर्ट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक महकमे की गतिविधि बढ़ने लगी है। कोषांगों के गठन के बाद हर रोज उसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। ताकि चुनावी बिगुल बजने से पहले प्रशासन सभी कार्य को पूरा कर सके। जिले में दो लोकसभा में 3056 मतदान केंद्र बनाये गये है। इसको लेकर 382 सेक्टर पदाधिकारी की तैनाती की गई है।

यानी आठ मतदान केंद्र एक सेक्टर पदाधिकारी के जिम्मे दिया गया है। इन केंद्रों का सर्वे करने का निर्देश सेक्टर पदाधिकारी को दिया गया है। ताकि सर्वे के आधार इन केंद्रों पर सभी मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। सेक्टर पदाधिकारी मुख्य रूप से अपने-अपने आवंटित क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रिपोर्ट तैयार करेंगे। इसमें बिजली, पानी, शौचालय, रैम्प एवं फर्नीचर आदि का उपलब्धता एवं आवश्यकता से संबंधित सर्वे किया जाएगा।

किसी मतदान केन्द्र पर किसी प्रकार की सुविधा का अभाव रहने पर अविलम्ब संबंधित प्रखण्ड के बीडीओ को रिपोर्ट देंगे। सेक्टर पदाधिकारी भ्रमण के दौरान अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र वाले गांव व टोला को चिन्हित भी करेंगे। वहीं मतदान केन्द्र तक जानेवाली पथ की स्थिति का जायजा लेते हुए कम्युनिकेशन प्लान के लिए मतदान केन्द्र के नजदीकी व्यक्ति का नाम व मोबाइल नंबर प्राप्त करेंगे।

सेक्टर पदाधिकारियों व थानाध्यक्षों की रिपोर्ट के आधार पर जिला निर्वाचन विभाग द्वारा कई कार्य किए जाएंगे। संवेदनशील व अतिसंवेदशील मतदान केन्द्रों की पहचान कर वहां चुनाव के दौरान अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी। मुलभूत सुविधाओं की कमी वाले मतदान केन्द्रों पर सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। चिन्हित किए गए असामाजिक तत्वों को धारा 107 के तहत सभी एसडीओ को नोटिस भेजेंगे। जिसकी सुनवाई एसडीओ कोर्ट में होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

3 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

3 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

5 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago