Samastipur

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में आज से तीन दिवसीय किसान मेले का हुआ शुभारंभ, डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में आज से तीन दिवसीय किसान मेला का शुभारंभ हो गया है। 23 फरवरी से 26 फरवरी तक चलने वाले किसान मेला का उद्घाटन डिप्टी-सीएम विजय कुमार सिन्हा, राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, MLC डॉ. तरुण कुमार, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पीएस पांडे, पद्मश्री से सम्मानित किसान चाची ने दीप प्रज्वलित कर किया। किसान मेला के उद्घाटन से पूर्व अतिथियों ने किसानों के द्वारा लगाए गए फल और सब्जियों के प्रदर्शनी का निरीक्षण किया।

इस मेले का थीम खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर रखा गया है। किसान मेला में विश्वविद्यालय के अलावे-अलग तरह के कुल 160 स्टाल भी लगाए गए है। मेले में बिहार के अलावे झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों से किसान पहुंच रहे है, और विश्वविद्यालय के द्वारा विकसित किए गए नए कृषि संयंत्र और बीजों के साथ नई तकनीक की जानकारी हासिल कर रहे है।

मेले में पहुंचने वाले किसान विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस मेले से काफी खुश दिख रहे है। उनका कहना है कि इस तरह के मेले में उन्हें खेती के नए तकनीक और नए प्रभेद की जानकारी मिलती है। जिससे किसानों को काफी फायदा मिलता है। वहीं इस मेले के आयोजन को लेकर डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पीएस पांडे ने बताया की इस वर्ष के किसान मेले का थीम ‘खाद्य सुरक्षा से पोषण की ओर’ रखा गया है।

मेले के पहले दिन खाद्य सुरक्षा और पोषण सुरक्षा पर चर्चा होगी। वहीं दूसरे दिन प्राकृतिक खेती और श्री अन्य के प्रचार प्रचार विषय पर चर्चा की जाएगी। वहीं मेले के अंतिम दिन डिजिटल एग्रीकल्चर के ऊपर सेमीनार का आयोजन किया गया है। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के द्वारा लगातार अनुसंधान किए जा रहे हैं और इस मेले के माध्यम से किसानों को जानकारी दी जा रही है। उनका मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा किसानों के बीच तकनीकों को साझा किया जाए ताकि किसान कम खर्च में ज्यादा मुनाफा कमा कर अपनी आय को बढ़ा सकें।

वहीं इस मेले के मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे डिप्टी विजय कुमार सिन्हा ने कहा की भारतीय परंपरा और नई तकनीक के साथ भविष्य की चिंता करते हुए कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। नौजवान को जोड़ना है। कृषि को रोजगार और स्वरोजगार का बड़ा वातावरण बनाना है। हर भारतीय एक नए अनुसंधान के साथ और नए रिसर्च के साथ कदम बढ़ाए जिस देश ही नहीं विश्व का नेतृत्व करें।

देखें कुलपति ने क्या कुछ कहा :

Avinash Roy

Recent Posts

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

43 मिनट ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

49 मिनट ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

57 मिनट ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में चौथी जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, Result हुआ जारी…

समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

7 घंटे ago