Samastipur

समस्तीपुर के नये जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने किया पदभार ग्रहण

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- नये जिला शिक्षा पदाधिकारी के रूप में कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने सोमवार को शिक्षा भवन पहुंचकर योगदान किया। उन्होंने मदन राय से अपना प्रभार ग्रहण किया। इसके बाद नये जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता को मदन राय ने कार्यालय के विभिन्न विभागों का मुआयना कराया।

बता दें कि शनिवार को शिक्षा विभाग के द्वारा कई जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी का फेरबदल किया गया था। इसमें समस्तीपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय को रोहतास भेजा गया है वहीं कटिहार के जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता को समस्तीपुर का नया जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है।

इन पदाधिकारियों का हुआ स्थानांतरण :

पटना के डीईओ अमित कुमार बने, कामेश्वर प्रसाद गुप्ता समस्तीपुर के डीईओ, राजकुमार नालंदा के डीईओ, सुभाष कुमार गुप्ता गोपालगंज के डीईओ, संजीव कुमार पूर्वी चंपारण के डीईओ, राजदेव राम बेगूसराय के डीईओ, ओमप्रकाश बने गया के डीईओ, सुरेंद्र कुमार औरंगाबाद के डीईओ बनाए गए हैं।

संजय कुमार बने अररिया के डीईओ, राजकुमार शर्मा बनाए गए भागलपुर डीईओ, मदन राय बनाए गए रोहतास के डीईओ, संग्राम सिंह बने सुपौल के डीईओ, संजय कुमार 1 बनाए गए पटना के डीईओ, कुंदन कुमार बने बांका के डीईओ, रश्मि रेखा बनी जहानाबाद की डीईओ।

वहीं कुछ तीन जिलों के अधिकारियों को डीईओ से पदमुक्त करते हुए डीपीओ बनाया गया है। इनमें पवन कुमार डीपीओ पूर्वी चंपारण और विमलेश कुमार चौधरी मधुबनी के डीपीओ बनाए गए हैं। जबकि, शर्मिला राय बनी भोजपुर की डीपीओ बनाई गई हैं।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

1 घंटा ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

1 घंटा ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

15 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

15 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

15 घंटे ago