Samastipur

मुक्तापुर रेलवे गुमटी पर फ्लाईओवर निर्माण नहीं होने से लोगों में नाराजगी, सांसद प्रिंस राज का जलाया पुतला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर दरभंगा रेलखंड के मुक्तापुर के पास स्थित रेलवे गुमटी पर फ्लाईओवर निर्माण शुरू नहीं होने से नाराज लोगों ने सोमवार को सांसद प्रिंस राज का पुतला दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी शिवम् यादव कर रहे थे। इस मौके पर लोगों ने कहा कि मुक्तापुर रेलवे गुमटी पर लोग रोज जाम में घंटो फंसे रहते हैं। जिससे राहगीरों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सांसद की कार्यशैली पर भी उठाया सवाल :

लोकसभा में पेश हुआ अंतिम बजट में भी इस रेलवे पुल के लिए मात्र 1 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है। जिससे यह लग रहा है कि अब इस वित्तीय वर्ष में भी मुक्तापुर रेलवे गुमटी पर फ्लाईओवर का निर्माण नहीं हो पाएगा। फ्लाईओवर निर्माण नहीं होने के पीछे लोगों ने स्थानीय सांसद प्रिंस राज की कार्यशैली पर भी सवाल उठाया है। लोगों का कहना है कि उन्होंने फ्लाईओवर निर्माण में रुचि नहीं दिखाई, जिससे अब तक समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के मुक्तापुर गुमटी पर फ्लाईओवर का निर्माण नहीं हो पाया। आक्रोशित लोगों ने जुलूस निकालकर सांसद प्रिंस राज का पुतला दहन किया।

आपको बता दें की समस्तीपुर शहर के भोला टॉकीज गुमटी पर फ्लाईओवर के अलावा मुक्तापुर रेलवे गुमटी पर भी लंबे समय से फ्लाईओवर निर्माण की मांग की जा रही है। लेकिन लोगों की मांग अब तक पूरी नहीं हो पाई है। इन दोनों रेलवे गुमटी पर रोजाना घंटे लोगों को जाम में फंसना पड़ता है। जबकि इस रेलवे गुमटी पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए बजट में स्वीकृति प्रदान की गई थी। पुतला दहन कार्यक्रम में गुड्डू, रोहन, नशाब, इंद्रजीत, राजेश खन्ना, दीनबंधु समेत अन्य शामिल रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

2 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

6 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

11 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

11 घंटे ago