Samastipur

समस्तीपुर पहुंची केरल पुलिस ने खानपुर से एक युवक को किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर पहुंची केरल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। बताया जाता है कि केरल पुलिस समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति को मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई। उसके बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद केरल पुलिस आरोपी को अपने साथ लेकर चली गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केरल के खुदानीगढ़ा थाना में मारपीट मामले के आरोपी बिंदेश्वर सहनी जो खानपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गाहर गांव के रहने वाले बताए गए हैं। केरल पुलिस खानपुर पुलिस के सहयोग से आरोपी बिंदेश्वर सहनी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। केरल पुलिस के SI अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी मारपीट करने के बाद केरल से फरार हो गया था। उसके बिहार में होने की जानकारी मिली थी।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति ने खुदानीगढ़ा थाने में आरोपी बिंदेश्वर सहनी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। जांच के क्रम में पुलिस को उसके समस्तीपुर में होने की जानकारी मिली। इसके बाद केरल पुलिस समस्तीपुर पहुंची और खानपुर पुलिस के सहयोग से श्रीपुर गाहर गांव से बिंदेश्वर सहनी को गिरफ्तार कर लिया गया। केरल पुलिस के SI अनिल कुमार, एएसआई जोजो वर्गीस ने आरोपी व्यक्ति को न्यायालय में प्रस्तुत कर अपने साथ केरल लेकर रवाना हो गई।

केरल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि आरोपी व्यक्ति को केरल न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा, जहां से आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल केरल पुलिस के द्वारा गांव में छापेमारी किए जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बाद में जब लोगों को जानकारी हुई कि मारपीट मामले के आरोपी को ढूंढा जा रहा है तब सब कुछ सामान्य हुआ।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

3 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

5 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

9 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

9 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

10 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

10 घंटे ago