Samastipur

होली मिशन हाई स्कूल सतमलपुर ने अपना छठा वार्षिकोत्सव उत्साह के साथ मनाया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/वारिसनगर :- होली मिशन हाई स्कूल सतमलपुर ने अपना छठा वार्षिकोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि स्कूल की सह-संथापक विभा देवी, प्रबंधक निदेशक धर्मांश रंजन, समाजसेवी ठाकुर श्याम नंदन सिंह, प्रमोद सिंह एवं बालेश्वर सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं स्वागत धुन से किया गया। बच्चों ने भी इस वार्षिकोत्सव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस दौरान छात्र-छात्राओं के द्वारा मनमोहक नृत्य, नाटक एवं अन्य कार्यक्रमों की जो प्रस्तुती थी वह बेहद सराहनीय था। सोशल मिडिया विषय के साथ जो नाटक का आयोजन किया गया वह मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। नाटक का थीम था कि बच्चें जो कि इस देश के भविष्य हैं, वे मोबाईल के जंजाल में फंस कर किस तरह अपना समय बबर्बाद कर देते हैं। स्कूल के द्वारा एक पहल और उद्देश्य यह भी है कि बच्चे मोबाईल से दूर रहे। स्कूल के शिक्षक शशांक शेखर ने स्कूल की उपलब्धियों का जिक्र किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मैथिलि कोकिला विद्यापति जी के बंदना ‘जय जय भैरवी” से की गयी। उसके बाद ‘राम आएंगे’ गाने पर भी बच्चों ने नृत्य किया। नन्हें मुन्हें बच्चों के द्वारा रंगा – रंग कार्यक्रम ‘मैं निकला गड्‌डी लेके’ प्रस्तुत की गयी। तत्पश्यात शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट पदर्शन करने वालों विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को ट्रॉफियाँ व सर्टिफिकेट दिए गए। स्कुल के प्रिंसिपल अमृत रंजन ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं होना चाहिए वरन् बच्चों व सर्वागिण विकास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर गतिविधि में भाग लेना हर विद्यार्थी का कर्तव्य है, इससे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया, बिहार में नए मुख्यमंत्री पर हलचल के बीच मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया…

2 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा में चोरी, पिता के श्राद्ध में गया था परिवार, होली की रात चोरों ने उड़ाए 17.5 लाख के आभूषण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 हजार के बाद 2 लाख मिलने की बात सुनकर लगाया अंगूठा, खाते से गायब हुए सभी पैसे

समस्तीपुर : पटोरी क्षेत्र में महिलाओं को सरकारी योजना का लालच देकर ठगी करने का…

8 घंटे ago

जनता दरबार लगाकर DM ने सुनी शिकायत, अधिकारियों से बोले- “लोगों की समस्या का तुरंत समाधान करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी”

समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में ‘बिहार दिवस’ के भव्य आयोजन को लेकर DM ने की तैयारियों की समीक्षा

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार समस्तीपुर में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आगामी बिहार दिवस…

8 घंटे ago

विद्यापतिनगर में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराने वाले युवक को ग्रामीणों ने देसी कट्टा व कारतूस के साथ पकड़ा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के चकउंबर गांव में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराना…

9 घंटे ago