Samastipur

डब्ल्यूपीयू निर्माण में समस्तीपुर जिला को राज्य भर में पहला स्थान, कचरा को अलग-अलग कर जैविक खाद का किया जाएगा निर्माण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

सनस्तीपुर :- जिले में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत सभी 346 पंचायतों में अवशष्टि प्रसंस्करण इकाई निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इसी के साथ निर्माण कार्य में पूरे राज्य में समस्तीपुर जिला ने पहला स्थान पाया है। हालांकि हर घर से कचरा उठाव में अब भी समय लगेगा। इसका कारण यह है कि सभी पंचायतों में कचरा उठाव का कार्य शुरू नहीं किया जा सका है।

इस संबंध में डीडीसी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि ठोस व तरल अपशष्टि प्रबंधन के क्रियान्वयन को लेकर 346 पंचायतों में निर्माण कार्य शुरू किया गया था। जिसका निर्माण लगभग पूरा करा लिया गया है। अपशष्टि प्रसंस्करण इकाई के निर्माण से पंचायत के सभी वार्डों से एकत्रित जैविक व अजैविक कचरा को अलग-अलग कर जैविक खाद का निर्माण किया जाएगा। अजैविक कचरा जैसे प्लास्टिक को रिसाइक्लिंग किया जाएगा। इससे प्राप्त राशि से पंचायत में स्वच्छता संबंधी कार्यों पर खर्च की जाएगी।

नडेप के माध्यम से तैयार होगा उर्वरक :

गीला कचरा से अपशष्टि प्रसंस्करण इकाई में निर्मित नडेप के माध्यम से उर्वरक तैयार किया जाएगा। वहीं प्लास्टिक अपशष्टि को पृथककरण कर जिला स्थित एमआरएफ सेंटर पर समुचित निपटान किया जाएगा। ग्राम पंचायतों के द्वारा ठोस तरल एवं अपशष्टि प्रबंधन के क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक घर से एक रूपये प्रतिदिन एवं पंचायतों में अवस्थित हाट/बाजार के दुकानों से 50-100 रूपये प्रतिमाह उपभोक्ता शुल्क के रूप में लिया जा रहा है। उक्त राशि का उपयोग पंचायत अंतर्गत स्वच्छता से संबंधित किये जाने वाले कार्यों में किया जाना है।

प्रखंड डब्ल्यूपीयू :

विभूतिपुर 29

बिथान 13

दलसिंहसराय 14

हसनपुर 20

कल्याणपुर 29

खानपुर 19

मोहनपुर 11

मोहिउद्दीननगर 17

मोरवा 18

पटोरी 14

पूसा 13

रोसड़ा 15

समस्तीपुर 14

सरायरंजन 17

शिवाजीनगर 17

सिंघिया 14

ताजपुर 12

उजियारपुर 28

विद्यापतिनगर 14

वारिसनगर 18

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

3 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

13 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

13 घंटे ago