समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में पड़ रही ठंड के चलते स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। 11 जनवरी से स्कूलों का टाइम बदल गया है। ठंड को देखते हुए सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के वर्ग-1 से वर्ग-8वीं तक का संचालन 10 बजे पूर्वाह्न से 3:30 अपराह्न तक करना है। इसके अलावा वर्ग 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन 9:30 बजे पूर्वाह्न से 4:00 बजे अपराह्न तक संचालित किया जाएगा।
इसके अलावा वर्ग 3 से 8वीं तक के छात्रों के लिए संचालित मिशन दक्ष एवं वर्ग 9 से 12वीं तक के छात्रों के लिए संचालित विशेष कक्ष भी अनिवार्य रूप से उपरोक्त अवधि में ही संपन्न कर लेने का आदेश दिया गया। वहीं शिक्षक अपने पूर्व निर्धारित अवधि 9:00 बजे पूर्वाह्न से 5:00 अपराह्न तक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। यह आदेश 20 जनवरी तक लागू रहेगा। इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने आदेश जारी किया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मारपीट और रंगदारी से जुड़े मामले में 11…
समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में सरकारी कार्यालयों के कामकाज को पारदर्शी, तेज और पेपरलेस बनाने…
समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…