Samastipur

कड़ाके की ठंड से समस्तीपुर जिले में दुधारू पशुओं के दूध में 15 से 20 फीसदी तक की आई कमी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में पड़ रही कड़ाके की ठंड का मवेशियों पर भी असर दिख रहा है। बड़ी संख्या में खासकर दुधारू पशु सर्दी, खांसी, हफनी व बुखार की चपेट में आ रहे हैं। दुधारू पशुओं के दूध में 15 से 20 फीसदी तक की कमी आई है। इस कारण पशुपालक परेशान हैं।

पशुपालन विभाग के अनुसार वर्ष 2020 के अनुसार जिले में कुल मवेशी की संख्या करीब साढ़े सात लाख है। इसमें से दुधारू पशुओं की संख्या करीब चार लाख है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में लगभग 12 लाख मैट्रिक टन दूध का उत्पादन जिला में हो रहा है। जबकि ठंड से पहले 14 लाख मैट्रिक टन दूध का उत्पादन रोजाना होता था।

जिले में पिछले आठ दिनों से लगातार 9-10 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान के बने रहने पशुओं की मिल्क प्रोडक्टरी व रिस्पेकटरी सिस्टम पर प्रभाव पड़ रहा है। पशु चिकित्सक के अनुसार भरपूर धूप नहीं निकलने के कारण दुधारू पशुओं में कैल्शियम व कोटिको स्काइड की कमी हो जाती है। जिससे दूध बनना कम हो जाता है या फिर बंद हो जाता है।

एक पशुपालक ने बताया कि उनकी भैंस हर रोज पन्द्रह किलो दूध देती थी। ठंड के कारण दस से ग्यारह किलो पर आ गया है। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने सलाह दी है कि शीतलहर में पशु की खोर के ऊपर सेंधा नमक का ढेला रखें, ताकि पशु जरूरत के अनुसार उसे चाटता रहे। ऐसे में हरे चारे के साथ सूखा चारा भी खिलाएं।

पशुओं को शारीरिक तापमान नहीं मिल पाता :

ठंड अधिक बढ़ चुकी है। अक्सर पशुओं को वह शारीरिक तापमान नहीं मिल पाता जो मिलना चाहिए, जिससे उनकी दूध देने की क्षमता घट जाती है। जैसे कि अगर कोई पशु 10 किलोग्राम दूध देता है तो इस सर्दी में उसकी क्षमता 8 किलोग्राम देने तक पहुंच जाती है। बाड़े के आगे अलाव जलाकर, उनके शरीर पर कपड़े आदि डालकर ठंड से बचाए रखें। पशुओं के शेड पर पराली डाल दें, ताकि गर्माहट महसूस होती रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

32 मिनट ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

3 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

6 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

10 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

11 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में आज निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री व नो-पार्किंग

तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…

11 घंटे ago