Samastipur

ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत वहीं दो जख्मी, दोनों को नाजुक स्थिति में भेजा गया DMCH

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगौली गांव में गुरुवार की दोपहर मजदूरों को लेकर जा रही एक ट्रैक्टर पलट गई। इस घटना में ट्रैक्टर पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हल्ला होने पर जुटे लोगों ने सभी लोगों को सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो कि गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया।

मृतक युवक वारिसनगर थाना क्षेत्र के ही बरियारपुर गांव के सटहू पासवान का पुत्र संजय पासवान 35 वर्ष बताया गया है। जबकि जख्मी इसी गांव का शिव चंद्र पासवान और सनोज कुमार बताया गया है जिसे परिवार के लोग डीएमसीएच ले गए। घटना के संबंध में बताया गया है कि वारिसनगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव से तीनों लोग एक ही ट्रैक्टर पर सवार होकर गंगौली चौर में गेहूं की खेत में पटवन करने के लिए जा रहे थे।

इसी दौरान ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गई जिसमें तीनों दब गए। बाद में जुटे लोगों ने तीनों को ट्रैक्टर के नीचे से निकाल सदर अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर ने संजय को मृत घोषित कर दिया जबकि शिवचंद्र और सनोज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे डीएमसीएच रेफर किया गया। उधर इस घटना की सूचना के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंच गए। वहीं मौके पर पहुंची वारिसनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामले को लेकर वारिसनगर थाना अध्यक्ष निरंजन कुमार ने कहा की घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है घटना को लेकर एक प्राथमिक की दर्ज कराई जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

21 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago