Samastipur

ताजपुर में सब्जी लाने जा रहे शख्स को बाइक सवार ने मारी ठोकर, मौके पर गई जान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/ताजपुर :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-28 पर मोतीपुर गांव के पास बाइक की ठोकर से एक शख्स की मौत हो गई। मृतक की पहचान बंगरा थाना क्षेत्र के चकरसलपुर सिरसिया गांव के वार्ड संख्या-13 मोहल्ला निवासी सुखलाल शाह के 36 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार शाह के रूप में की गई है।

घटना की सूचना पर ताजपुर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। उधर घटना को अंजाम देने के बाद बाइक चालक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक के भाई दिलीप शाह ने बताया कि उनके भाई सब्जी का कारोबार करते हैं। वह ताजपुर के मोतीपुर सब्जी मंडी से सब्जी की खरीदारी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मंडी के पास एक बाइक ने उन्हें ठोकर मार दी। इस घटना में वह पूरी तरह से जख्मी हो गये।

हो-हल्ला होने पर आसपास के लोगों ने उसे ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत्य घोषित कर दिया। वहीं पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने पर वे लोग ताजपुर रेफरल अस्पताल पहुंचे जहां उनके भाई की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा बनाकर उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

15 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

17 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

23 घंटे ago