समस्तीपुर :- बिहार पुलिस मुख्यालय स्तर पर गठित स्थानांतरण समिति के द्वारा जिले में कार्यरत अवर पुलिस निरीक्षकों का तबादला कर दिया गया है। इसके तहत एसपी विनय तिवारी ने जिले में कार्यरत 121 पुलिस अवर निरक्षकों को विरमित करने का आदेश जारी कर दिया है। साथ ही उपरोक्त सभी पुलिस अवर निरीक्षकों को यथाशीघ्र कांडों एवं मालखाना आदि का प्रभार सौंपते हुए पांच फरवरी तक स्थानांतरित जिला में भौतिक रुप से योगदान करने का आदेश दिया गया है।
एसपी ने इन सभी दारोगा को नव पदस्थापन जिला में योगदान करने के लिए एक फरवरी के प्रभाव से विरमित करने का आदेश जारी किया है। साथ ही जिला के सभी पंजियों से नाम विलोपित करने का आदेश भी दिया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वर्षों से जिले में कार्यरत पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। पिछले दिनों दरभंगा डीआईजी बाबू राम ने भी 45 इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों का तबादला किया था, जिसमें समस्तीपुर जिले में कार्यरत 11 इंस्पेक्टर भी शामिल थे।
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…