Samastipur

रामलला के दर्शन के लिए बिहार से अयोध्या के लिए चलेंगी कई आस्था स्पेशल ट्रेनें, समस्तीपुर समेत इन स्टेशनों से होगा परिचालन…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

अयोध्या जाने वाले यात्रियों के लिये अच्छी खबर है. प्रभु श्रीराम लला के दर्शन के लिए फरवरी माह में अयोध्या के लिए कई आस्था स्पेशल ट्रेन चलेगी. पूर्व मध्य रेल की ओर से तय तिथि को ट्रेन चलाने के बारे में घोषणा की गयी है. इन आस्था स्पेशल ट्रेन का परिचालन पटना जंक्शन, मुजफ्फरपुर, बरौनी, समस्तीपुर, मेहसी व बापूधाम मोतिहारी स्टेशन से होगा. इस संदर्भ में पूर्व मध्य रेल व सोनपुर मंडल की ओर से संबंधित स्टेशनों को गाइड लाइन जारी कर दिया गया है. ट्रेन में 20 कोच स्लीपर दिया गया है.

नौ फरवरी को बरौनी से :

9 फरवरी को बरौनी से आस्था स्पेशल ट्रेन खुलेगी जो समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर होते हुए नरकटियागंज के रास्ते आयोध्या के निकट कटरा जंक्शन पहुंचेगी. 12 फरवरी को आस्था स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर से खुल कर नरकटियागंज होते हुए कटरा पहुंचेगी. 16 फरवरी को आस्था ट्रेन मुजफ्फरपुर से खुलेगी जो मेहसी, चकिया, मोतिहारी, नरकटियागंज होते हुए अयोध्या पहुंचेगी. 19 फरवरी को आस्था स्पेशल ट्रेन पटना से खुलेगी.

23 फरवरी को मेहसी से, 26 फरवरी को मोतिहारी से :

23 फरवरी को मेहसी से आस्था स्पेशल ट्रेन खुलकर चकिया, बापूधाम मोतिहारी, सुगौली होते हुए कटरा पहुंचेगी. वहीं 26 फरवरी को बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन से आस्था स्पेशल ट्रेन खुलकर सुगौली, बेतिया होते हुए कटरा पहुंचेगी.

1 फरवरी को कटिहार से आस्था स्पेशल ट्रेन :

इसके अलावा, कटिहार स्टेशन से आस्था स्पेशल ट्रेन एक फरवरी संध्या 18 बजकर 50 मिनट पर अयोध्या के लिए रवाना होगी. कटिहार के बाद नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा ग्रामीण, छपरा, सिवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, मनकापुर होते हुए अयोध्या दो फरवरी को 12 बजकर 30 मिनट पर पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन 4 फरवरी को 17 बजकर 15 मिनट पर अयोध्या से रवाना होगी, जो 5 फरवरी को 10 बजकर 45 पर कटिहार रेलवे स्टेशन पहुंचेगी.

आस्था स्पेशल ट्रेनों का परिचालन एक नजर में :

1 फरवरी को कटिहार से

9 फरवरी को बरौनी से

12 फरवरी को समस्तीपुर से

16 फरवरी को मुजफ्फरपुर से

19 फरवरी को पटना से

23 फरवरी को मेहसी से

26 फरवरी को मोतिहारी से

Avinash Roy

Recent Posts

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

2 घंटे ago

‘बिहारी बाबु’ ईशान किशन बने SRH के कप्तान, अभिषेक शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…

2 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल कारा पहुंचे DM, ‘बंदी दरबार’ में सुनी कैदियों की समस्याएं, ओपन जिम का किया उद्घाटन

चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…

3 घंटे ago

यूजीसी नियम लागू कराने पटना की सड़कों पर उतरे छात्र, पुलिस से भिड़ंत्त; 7 हिरासत में

बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…

4 घंटे ago

चार साल बाद भी दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर ROB निर्माण शुरू नहीं

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…

5 घंटे ago

बिहार सरकार ने चार IPS और दो BPS अधिकारियों का किया तबादला, 2 जिलों के एसपी भी बदले गए

बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार…

6 घंटे ago