Samastipur

रंगदारी की मांग मामले में नया मोड़, गोपाल गोयनका के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए थाने में दिया आवेदन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र में रंगदारी की मांग करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। जहां एक तरफ व्यवसायी गोपाल गोयनका के द्वारा नगर थाना में रंगदारी की मांग को लेकर प्राथमिक की दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है, वहीं दूसरी ओर जिस युवक पर आरोप लगाया गया है उसने अपने ऊपर लगाए गए सारे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए नगर थाना में गोपाल गोयनका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दे दिया है।

आवेदक मोहित कुमार का दावा है कि मारवाड़ी बाजार निवासी व्यवसायी गोपाल गोयनका पुराने सरकारी भवन को तुड़वाने का टेंडर लेते हैं। ठेका लेने के बाद ये इस कार्य को दूसरे छोटे व्यापारियों को करने के लिये देते हैं। दावा है की ठेका की धनराशि से अधिक राशि ले कर गोपाल गोयनका सरकारी प्रपत्र देकर इस कार्य के निष्पादन हेतु अन्यत्र छोटे व्यवसायियों को साइट पर भेज देते हैं।

इसी क्रम में उन्होंने रुपया 1 लाख 45 हजार ले कर शिकायतकर्ता मोहित कुमार को गोपालगंज जिला अंतर्गत कटिया ब्लॉक के भवन को तोड़ने का कार्य सौंपा। मोहित का आरोप है की साइट का वृहत आकार और अधिक पैसा कमाने की संभावना को देखकर गोपाल गोयनका अपने तय वादे से मुकर गए तथा इसी कार्य को अन्य व्यापारी को सौंप दिया।

शिकातकर्ता का दावा है कि पैसा वापस करने की मांग करने पर गोपाल गोयनका ने मोहित कुमार के खिलाफ झूठा रंगदारी वसूली का मामला सदर थाना में दर्ज करवाया तथा मोहित कुमार को लगातार फोन करके गाली गलौज तथा जान से मरवा देने की धमकी दे रहे हैं। इसके बाद मोहित कुमार ने 12 जनवरी को समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगायी। इसके बाद नगर थाना में गोपाल गोयनका के खिलाफ घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

10 सेकंड ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

44 मिनट ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

6 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

24 घंटे ago