समस्तीपुर/पूसा :- समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीरामपुर अयोध्या गांव के एक बगीचे में अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं शव की शिनाख्त में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार जिस आम के बगीचे से शव मिला है, वह श्रीरामपुर अयोध्या गांव के रहने वाले परशुराम चौधरी का है। शव मिलने के बाद घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं सूचना पर वैनी ओपी थाने और पूसा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
इस संबंध में पूसा थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया अधेड़ की दूसरी जगह हत्या करने के बाद शव रेलवे ट्रैक से दक्षिण आम बागीचा में लटका दिया गया। मौके से नई नायलॉन की रस्सी व टीन के खाली डब्बे को जब्त किया गया है। मृतक के गले व कलाई में काला निशान पाया गया है। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र लगभग 60 से 70 वर्ष प्रतीत होती है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इधर स्थानीय लोगों की मानें तो जिस अवस्था में शव पेड़ से टंगी हुई थी। उससे हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने जाने जैसा प्रतीत हो रहा है। बुजुर्ग का शरीर जमीन से सटा हुआ था। वहीं एक तेल का कंटर उसके पैर के पास था।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…
समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…
CM नीतीश कुमार के आवास पर आज यानी बुधवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…