समस्तीपुर : समस्तीपुर के नगर भवन में राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री ललित यादव, पूर्व मंत्री और राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक और पूर्व एमएलसी व समस्तीपुर राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती ने शिरकत किया। इस संवाद कार्यक्रम सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस मौके पर मंत्री ललित यादव ने कहा कि पार्टी की तरफ से कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस संवाद कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी के नीति और सिद्धांतों को जन – जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।वहीं राम मंदिर निर्माण को लेकर आरजेडी विधायक और मंत्री के बदजुबाजी के सवाल पर मंत्री ललित यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों से किया अपने वादे में पूरी तरह नाकाम हो चुकी है। देश में बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्या से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए राम के नाम का सहारा लेकर राजनीत कर रही है।
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…
बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…