समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में पांच पैक्सों में जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इन पैक्सों का जन औषधि केंद्र खोलने के लिए चयन किया गया है। ये पैक्स हैं पटोरी प्रखंड में चकसाहो, विद्यापतिनगर प्रखंड में मऊ धनेसपुर और हरपुर बोचहा, उजियारपुर प्रखंड में विरनामा तुला और पूसा प्रखंड में चंदौली पैक्स शामिल हैं। जिला सहकारिता अधिकारी मो. सफदर रहमान ने जिले से इन पांचों पैक्सों का नाम सहकारिता विभाग को भेजा है।
प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्रों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां आम नागरिकों तक पहुंचाई जाती हैं, जो खुले बाज़ार की ब्रांडेड दवाइयों के मुकाबले 50 से 90 फीसदी तक सस्ती होती हैं। इन केंद्रों पर 2000 से अधिक प्रकार की जेनेरिक दवाइयां और लगभग 300 सर्जिकल उपकरण उचित मूल्य पर आम जनता के लिए उपलब्ध होती हैं। यह पहल पैक्सन को अपने आर्थिक कामों को विस्ता्र के नए अवसर प्रदान करेगी, जिससे पैक्स से जुड़े करोड़ों छोटे और सीमान्त किसानों की आय में वृद्धि होगी। इसके साथ-साथ यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में आय के नए अवसर पैदा करने में भी अत्यंत सहायक होगी।
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों की परेशानी कम होने का…
समस्तीपुर : दशहरा एवं विजयादशमी के अवसर पर आयोजित होने वाले रावण दहन समारोह को…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन…