समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर में एक बार फिर बिजली बाधित किया जाएगा। इसको लेकर बिजली विभाग के शहरी क्षेत्र के सहायक अभियंता गौरव कुमार ने नोटिस जारी किया है। जिसमें 28 जनवरी यानी आज रविवार को सुबह 10:00 बजे से 4:00 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। उन्होंने शहर के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि सुबह 10:00 बजे से पहले अपना आवश्यक काम निपटा ले। साथ ही जरूरत के हिसाब से पानी का भी स्टोर कर ले।
उन्होंने बताया कि दिनांक 28 जनवरी रविवार को शहर में आरडीएसएस परियोजना अंतर्गत खुले तार को एबी केबल से बदलने का कार्य किया जाएगा। जिस कारण कुछ मुहल्लों की विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में काशीपुर, चंदना पेट्रोल पंप के नजदीक का क्षेत्र, धरमपुर कॉलोनी, बारहपत्थर, आजाद नगर, भुईधारा, विवेक विहार आदि मोहल्ला प्रमुख हैं।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…