समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मथुरापुर ओपी अंतर्गत सारी पंचायत स्थित चकदीनदयाल गांव में नाली में जिस किशोर की लाश मिली थी उसकी प्रेम प्रसंग में हत्या की गयी थी। लाश बरामदगी के बाद जांच में जुटी पुलिस ने दो बदमाश को गिरफ्तार करने के साथ बुधवार को हत्याकांड का खुलासा किया।
इंस्पेक्टर व ओपी अध्यक्ष मो. खुशबुद्दीन ने बताया कि किशोर की हत्या मामले की वैज्ञानिक तरीका से जांच के क्रम में हत्या में संलिप्त दो किशोर को गिरफ्तार किया। उसके बाद उनकी निशांनदेही पर मृतक गन्नी कुमार का मोबाइल एक अरहर के खेत से बरामद कर लिया। ओपी अध्यक्ष मो. खुशबूद्दीन ने बताया कि दोनों गिरफ्तार किशोर ने पूछताछ में हत्या के कारणों का खुलासा किया है। प्रेम प्रसंग में गन्नी की हत्या गला दबाकर करने के बाद शव नाली में फेंक दिया गया था।
बता दें कि 28 दिसम्बर को मथुरापुर ओपी क्षेत्र के रामनगर वार्ड संख्या-14 निवासी विजय साह के 15 वर्षीय पुत्र गन्नी कुमार की लाश को नाले में मिली थी। उसके पिता ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी थी। आवेदन में कहा था कि गन्नी घर पर था तो रात साढ़े 9 बजे कॉल आया जिससे वह बिना बताये निकल गया था। दूसरे दिन लाश मिली। उन्होंने उसकी हत्या की आशंका जतायी थी।
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…