Samastipur

समस्तीपुर कोर्ट में गवाही देने जा रहे युवक की गोली मारकर ह’त्या मामले में राजीव राय समेत 4 पर FIR दर्ज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के बूढ़ी गंडक नदी पुल पर शनिवार को सरेआम हुई युवक की हत्या मामले में पुलिसिया जांच तेज कर दी गई है। एसपी विनय तिवारी ने हत्याकांड के खुलासे को लेकर टीम का गठन भी कर दिया है। दिन-दहाड़े हुई हत्या के बाद से शहर में पुलिसिया व्यवस्था को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। इधर, सरेराह हुई युवक की हत्या मामले में मृतक के नाना के बयान पर मथुरापुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें राजीव राय सहित चार लोगों को आरोपित किया गया है।

इधर ओपी अध्यक्ष मो. खुशबुद्दीन ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए छापेमारी शुरु कर दी है। मथुरापुर पुलिस ने कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव सहित अन्य ठिकाने पर छापेमारी की। लेकिन कोई भी आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका, सभी घर छोड़कर फरार है। इधर ओपी अध्यक्ष मो. खुशबुद्दीन ने गोविंदपुर गांव पहुंचकर मृतक के नाना राधेश्याम मंडल से भी घटना के सबंध में पूछताछ की।

बतादें कि मृतक युवक शनिवार को अपने नाना के साथ कोर्ट में गवाही देने जा रहा था। इसी दौरान दो अपराधियों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जिसके कारण सोनू की मौत हो गयी। हालांकि उसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक का भी अपराधिक इतिहास रहा है। एक हत्याकांड मामले में वह कुछ महीनों पूर्व ही जेल से वापस आया था।

Avinash Roy

Recent Posts

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

53 मिनट ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

1 घंटा ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

2 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

2 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

12 घंटे ago