Samastipur

आपको झकझोर देगी यह खबर; समस्तीपुर में नशे की हालत में नाबालिग बेटी से दरिंदगी करता था पिता, चली गई जान तो बोरा में बंद कर फेंका

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में पांच जनवरी को खानपुर थाना क्षेत्र में झाड़ी से एक बच्ची की लाश मिली थी। इस मामले में गुरुवार शाम पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि बच्ची का रेप हुआ था। इस कारण उसके निचले अंग में काफी रक्तस्राव हुआ था। यही उसकी मौत का भी कारण बना। पुलिस ने यह भी बताया कि इस हैवानियत को उसके नशेड़ी पिता ने ही अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी पिता और लाश ठिकाने लगाने वाले एक अन्य परिजन (किशोर) को गिरफ्तार कर लिया है।

एएसपी संजय पांडे ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों बच्ची की लाश मिलने के बाद ग्रामीणों ने बच्ची की मां पर ही कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद पुलिस ने बच्चों की मां को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान उसने पूरी घटना की जानकारी दी थी। एएसपी ने बताया कि महिला ने पुलिस के समक्ष बताया था कि इस दिल दहला देने वाली वारदात को उसके पिता ने ही अंजाम दिया है। वह नशे में था। मामला उजागर न हो, इसके लिए उसके शव को बोरी में बांधकर झाड़ी में फेंक दिया था।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने किया था शव जब्त

यहां बता दें कि बच्ची की लाश मिलने के बाद ग्रामीणों ने बच्ची की मां पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी थी। बाद में पुलिस ने शव को जब्त किया था और सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम में इस बात का खुलासा हुआ था कि बच्ची के साथ रेप की घटना हुई है और इस दौरान इंटरनल बिल्डिंग के कारण उसकी मौत हुई है।

पिता ने कबूल किया है अपना अपराध

एएसपी संजय पांडे ने बताया कि पुलिस ने बच्ची के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार किया है। अब उसे जेल भेजा जा रहा है। पूछताछ के दौरान उसने पूरी घटना के बारे में जानकारी दी है। इसमें सहयोगी बने इसके ही एक परिवार के किशोर को भी हिरासत में लिया गया है। एएसपी संजय पांडे ने बताया कि इस मामले में बच्चों की मां के बयान पर पिता पर ही प्राथमिक दर्ज कर ली गई है।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

5 मिनट ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

40 मिनट ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

10 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

10 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

12 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

13 घंटे ago