Samastipur

समस्तीपुर: पूर्व उप-सरपंच और उसके भाई को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में पुलिस की जांच तेज, DIU की टीम ने कुछ संदिग्धों को किया चिन्हित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लदौरा गांव में पूर्व उप-सरपंच राजकुमार सिंह एवं उसके बड़े भाई सुखलेन सिंह को बदमाशों द्वारा गोली मारकर जख्मी करने के मामले की जांच पुलिस ने तेज कर दी है। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर डीआईयू की टीम को घटनास्थल पर भेज जांच कराई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। पुलिस को कुछ सुराग भी मिला है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा।

बता दें कि दो दिनों पूर्व सोमवार की शाम घर के बाहर ही बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व उप-सरपंच और उनके भाई को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था। जिसका इलाज मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जख्मी पूर्व उप-सरपंच की स्थिति गंभीर बनी हुई है, वहीं भाई की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई गई है। वहीं पूर्व उप-सरपंच को आईसीयू में उन्हें रखा गया है। बताया गया है कि उन्हें अभी होश नहीं आया है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2018 में पूर्व उप-सरपंच राजकुमार सिंह पर दो बार फायरिंग की घटना हो चुकी थी। तब वे बाल-बाल बच गए थे। पुलिस ने संभावना जतायी कि घटना का कारण पुराना विवाद भी हो सकता है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। वहीं लदौरा चौक से लेकर जनता चौक के बीच जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरा को भी पुलिस के द्वारा खंगाला गया है। कुछ संदिग्धों को चिन्हित भी किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

54 मिनट ago

समस्तीपुर में कहीं जमीन नहीं तो कहीं भवन जर्जर, स्कूलों की बदहाली पर AISA का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी

समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…

1 घंटा ago

समस्तीपुर सदर SDO ने थानाध्यक्षों को विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

2 घंटे ago

स्कार्पियो से गिरकर घायल रिकवरी कर्मी की PMCH में इलाज के दौरान मौ’त, Loan पर लिये वाहन की जब्ती के दौरान स्कार्पियो से घसीटा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…

2 घंटे ago