समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में लगभग एक सप्ताह से शीतलहर और कुहासे का दौर जारी है। कोई अलाव का सहारा ले रहा है तो कोई ठंड से बचने के लिए घर से बाहर नहीं निकल रहा। ऐसे में फसलों के लिए ये सर्दी और कोहरा कितनी फायदेमंद है। बदले मौसम से गेहूं की फसल को लाभ होने की संभावना है। कोहरा से गेहूं की फसल लहलहाने भी लगी है।
अब से दस दिन पूर्व तक मौसम गेहूं के फसलों के पूर्णत: प्रतिकूल चल रहा था, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की संभावनाएं उत्पन्न हो गई थी। अचानक दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में मौसम ने यू टर्न लिया तो किसानों के चेहरे खिल उठे। मौसम का अगर यही हाल रहा तो गेहूं का उत्पादन बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार गेहूं के उत्पादन के लिए ठंड व शीतलहरी का होना आवश्यक है। गेहूं जाड़े का फसल है और इसके लिए न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस तापमान का होना आवश्यक है। पहले गेहूं का फसल फोटो सेंसेटिव हुआ करता था, लेकिन अब नई किस्म का गेहूं तापमान सेंसेटिव होती है। पुराने किस्म के गेहूं पर तापमान का उतना असर नहीं होता था और समय बढ़ने के साथ उसमें फूल व फल लगते थे। लेकिन अब वैसी बात नहीं रह गई है।
अब तापमान बढ़ने के साथ फूल व फल लगने आरंभ हो जाते हैं। परिणाम था कि कुछ दिन पूर्व तक किसान दहशत में थे। उन्हें इस बात का भय था कि कहीं तापमान में और वृद्धि हुई तो समय के पूर्व फूल व फल लगने लगेंगे तथा उत्पादन में कमी आएगी। बता दें कि गेहूं फसल का न्यूनतम तापमान 8 व अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए था। गेहूं बुआई के समय जिले का तापमान अधिकतम 29 व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस चल रहा था जो गेहूं फसल के लिए पूर्णत: प्रतिकूल था।
हालांकि, ये कुहासा कई किसानों के लिए भुखमरी की स्थिति भी पैदा कर देता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर सब्जी और फूलों की खेती की बात करें तो उनके लिए बढ़ रहा कोहरा व सर्दी नुकसानदायक साबित हो सकता है। किसानों को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। फूलों की फसलों की बात करें तो सर्दी में फूल कम ग्रोथ करते हैं, जिससे सीधा असर फूलों की खेती पर पड़ता है। इसके अलावा अगर सब्जियों की खेती की बात करें तो सर्दी में किसानों को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। ताकि सब्ज़ियां खराब ना हो। चौड़े पत्ते वाली सब्ज़ियों के लिए धुंध काफी नुकसानदायक साबित हो सकती है।
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…
समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…
समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…
बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…