Samastipur

समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ पर टैंकर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौत और दूसरा गंभीर स्थिति में रेफर…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ पर कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भुट्टा चौक के समीप शुक्रवार की शाम एक टैंकर ने बाइक सवार दो युवकों कोरौद दिया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान कल्याणपुर भुट्टा चौक के रहने वाले रामसागर दास के 35 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार दास रूप में की गई है। जबकि जख्मी इसी गांव के बिटल दास का 30 वर्षीय बेटा हरिदास बताया गया है।

गंभीर रूप से जख्मी हरिदास को गंभीर स्थिति में डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। उधर घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना के बाद टैंकर चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है। उधर घटना के विरोध में लोगों ने घटनास्थल पर सड़क जामकर यातायात बाधित कर दिया। हालांकि बाद में स्थानीय जनप्रतिनिधि व पुलिस के द्वारा समझाने पर अवागमन को शुरू कराया गया।

घटना के संबंध में मृतक जितेंद्र कुमार के पिता राम सागर दास ने बताया कि उनका बेटा गांव के ही हरिदास के साथ बाइक पर सवार होकर चौक के एक चाय दुकान से निकला था। इसी दौरान समस्तीपुर की ओर से आ रही टैंकर ने ठोकर मार दी। हल्ला होने पर जुटे आसपास के लोगों ने दोनों को उठाकर सदर अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर ने जितेंद्र को मृत्य घोषित कर दिया। जबकि हरिदास की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

4 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

5 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

6 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

10 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

13 घंटे ago