Samastipur

दोनों हाथों में हथियार लिए युवक की तस्वीर वायरल, दलसिंहसराय थाने में इसके उपर आधे दर्जन मामले दर्ज, पुलिस नहीं कर रही कारवाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दोनों हाथों में पिस्टल लिए एक युवक की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल हो रहे तस्वीर में दिख रहा युवक दलसिंहसराय थाना क्षेत्र का रहने वाला उज्जवल सिंह बताया गया है। जानकारी के अनुसार उज्जवल सिंह पर दलसिंहसराय थाने में लगभग आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं, लेकिन सभी मामलों में पुलिस स्थिर बनी हुई है, जिस कारण उसका आतंक क्षेत्र में बढ़ता ही जा रहा है।

लोगों का आरोप है की एक बड़े सफेदपोश का संरक्षण प्राप्त होने के कारण स्थानीय थाना भी उसपर कारवाई करने से कतराती है। हाल ही में 26 दिसंबर 2023 को दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में ही बार-बार रंगदारी मांगने और नहीं देने पर रास्ते में हथियार के बल पर मारपीट करने के मामले में भी कांड संख्या 508/23 दर्ज की गई है। इस मामले में भी पुलिस स्थिर बनी हुई है जिस कारण दलसिंहसराय के लोग खौफजदा है।

जानकारी के अनुसार हथियार के साथ वायरल हो रहे युवक की तस्वीर पुरानी बताई जा रही है जो अभी वायरल हुई है। इससे पहले वह जेल भी जा चुका है। हालांकि पुलिस चाहे तो इसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे कर सकती है। लेकिन अब देखने वाली बात होगी की समस्तीपुर पुलिस इस ओर क्या कुछ कारवाई करती है। वहीं मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बताया कि मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। उक्त युवक पर कारवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा में चोरी, पिता के श्राद्ध में गया था परिवार, होली की रात चोरों ने उड़ाए 17.5 लाख के आभूषण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 हजार के बाद 2 लाख मिलने की बात सुनकर लगाया अंगूठा, खाते से गायब हुए सभी पैसे

समस्तीपुर : पटोरी क्षेत्र में महिलाओं को सरकारी योजना का लालच देकर ठगी करने का…

2 घंटे ago

जनता दरबार लगाकर DM ने सुनी शिकायत, अधिकारियों से बोले- “लोगों की समस्या का तुरंत समाधान करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी”

समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में ‘बिहार दिवस’ के भव्य आयोजन को लेकर DM ने की तैयारियों की समीक्षा

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार समस्तीपुर में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आगामी बिहार दिवस…

3 घंटे ago

विद्यापतिनगर में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराने वाले युवक को ग्रामीणों ने देसी कट्टा व कारतूस के साथ पकड़ा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के चकउंबर गांव में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराना…

3 घंटे ago

कोरबद्दा महदैया चौक पर छापेमारी कर पुलिस ने 25.63 लीटर विदेशी शराब किया बरामद, कारोबारी फरार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्दा महदैया चौक पर गुरुवार को पुलिस ने गुप्त…

4 घंटे ago