Samastipur

समस्तीपुर: शादी कर लौट रहे दूल्हे को पुलिस ने नये-नवेले साले के साथ किया गिरफ्तार, हथियार की वजह से ससुराल की जगह पहुंच गया हवालात

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना की गश्ती दल के द्वारा दो युवकों को एक देशी कट्टा एवं तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। दलसिंहसराय डीएसपी नजीब अनवर ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि सत्यम कुमार विद्यापतिनगर में शादी करने जा रहा था तथा उसके द्वारा शादी में जाने के क्रम में दलसिंहसराय के बिस्कोमान रोड में एक कोचिंग सेंटर में आर्म्स को छुपा कर रख दिया गया था।

शादी करके लौटने के क्रम में छुपाये गये हथियार को लेकर कोंचिग से बाहर निकल रहा था। उसी दौरान रात्रि गश्ती की टीम के द्वारा सत्यम कुमार और उसके साला शिवम कुमार को हथियार के साथ पकड़कर हथियार बरामद किया गया तथा दोनों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनों युवकों के पास से दो मोबाईल भी बरामद किया गया है।

इस संबंध में दलसिंहसराय थानाध्यक्ष के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। डीएसपी ने बताया कि एक देशी कट्टा और तीन कारतूस व दो मोबाईल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त सत्यम कुमार हसनपुर थाना के सकरपूरा का है, जबकि शिवम कुमार मंसूरचक बेगूसराय के आशापुर का रहने वाला है। छापामारी दल में दलसिंहसराय थाना के अपर थानाध्यक्ष शम्भूनाथ सिंह, पीटीसी संजय कुमार राय, गृहरक्षक उमेश प्रसाद सिन्हा, गृहरक्षक सरोज कुमार, गृहरक्षक अमरजीत कुमार आदि शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

4 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

15 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

15 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

15 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago