समस्तीपुर :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महिला महाविद्यालय इकाई ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मनाये जा रहे युवा सप्ताह के तहत शनिवार को संदेश यात्रा निकाला। इस दौरान पटेल मैदान गोलंबर पर परिसर चलो नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से छात्रों को महाविद्यालय आने के लिए जागरूक किया गया। मौके पर जिला प्रमुख डॉ. स्मिता झा ने कहा कि आज छात्र-छात्राएं महाविद्यालय आना नहीं चाहते हैं। इससे छात्रों को शैक्षिक जीवन में काफी नुकसान होता है। इसलिए छात्रों से आग्रह है कि वह महाविद्यालय आए।
उन्होने अभिभावक से भी बच्चों को महाविद्यालय आने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। नगर अध्यक्ष डॉ. नीतिका सिंह ने बताया कि छात्र महाविद्यालय नहीं आ रहे हैं जिसका खामियाजा समाज को भी भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा महाविद्यालय आने से ही छात्र संस्कारवान नागरिक बनेंगे। विभाग सह संयोजक अनुपम कुमार झा ने बताया कि अभाविप ने पूरे भारत में विवेकानंद जयंती पर परिसर चलो अभियान का शुभारंभ किया है। इस अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम एवं जागरूकता अभियान के माध्यम से अभाविप छात्रों को महाविद्यालय आने के लिए प्रेरित करेगी।
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…