Samastipur

सरस्वती वंदना के साथ मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में डीएलएड प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का सत्र आरंभ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के मथुरापुर स्थित मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के सभागार में डीएलएड सत्र 2023-25 के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का सत्र आरंभ कार्यक्रम का आयोजन महाविधालय के प्राचार्य डॉ. अनजुम वारिस की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि महाविद्यालय के अध्यक्ष मो. अबू तमीम के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना महाविद्यालय की प्रोफेसर सविता कुमारी ने किया।

मुख्य अतिथियों का स्वागत महाविधालय के प्राचार्य डॉ. अनजुम वारिस द्वारा पाग और चादर देकर किया गया। अपने सम्बोधन में मो. अबू तमीम ने छात्र-अध्यापक एवं छात्र-अध्यापिकाओं को JET-2023 में उत्तीर्न्ता प्राप्त कर बिहार के सर्वश्रेष्ठ महाविद्यालय में से एक में नामांकन की बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपने संबोधन में महाविद्यालय के सचिव मो० अबू सईद ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी। महाविद्यालय परिवार में उनका स्वागत किया तथा कहा कि वे पूरी ईमानदारी के साथ अपनी पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित करें तथा उच्च अंक प्राप्त कर महाविद्यालय तथा परिवार का नाम रौशन करें एवं समाज को एक नई दिशा दें। ज्ञात हो कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा राज्य भर में D.El.Ed. कोर्स में नामांकन JET द्वारा लिया जाता है।

मौलाना मजहरुल हक़ शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय समस्तीपुर, समस्त बिहार में सर्वप्रथम 100 सीटों पर नामांकन पूर्ण कर सत्र आरम्भ कर दिया गया है। सत्र आरंभ कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक एके अकेला, रंजना कुमारी, मो. फैयाज, गौतम गोविन्द, प्रशांत कुमार, शशि कुमार, रंजन कुमार, राम शंकर राय, अवधेश कुमार, मो. जुल्फिकार आलम, कामिनी जयसवाल, मो. महफूज आलम, संजीत कुमार, प्रमोद कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

वारिसनगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका को लेकर लोगों ने थाने को घेरा

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…

7 घंटे ago

दलसिंहसराय में बदमाशों ने इंडियन बैंक के ATM को किया क्षतिग्रस्त, कैश चोरी की आशंका

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…

9 घंटे ago

खत्म हुआ सियासी सस्पेंश, नीतीश ने खुद किया राज्यसभा जाने का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…

11 घंटे ago

नीतीश के खिलाफ साजिश, सीएम आवास पर जुटे नाराज जेडीयू कार्यकर्ता; बोले- कोई और मंजूर नहीं

बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…

13 घंटे ago

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

1 दिन ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

1 दिन ago