Samastipur

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर का प्रैक्टिकल 20 जनवरी से, समस्तीपुर के इस काॅलेज में होगी परीक्षा…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा में सीबीसीएस के तहत सेमेस्टर सिस्टम पर आधारित स्नातक के प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2023-27) की प्रायोगिक व मौखिकी परीक्षा 20 जनवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. आनंद मोहन मिश्रा ने बताया कि मेजर विषयों की प्रायोगिक परीक्षा 20 से 22 जनवरी तक होगी।

वहीं, माइनर विषयों की प्रायोगिक परीक्षा 23 से 25 जनवरी तक तथा मल्टी डिसिप्लीनरी विषयों की परीक्षा 27 व 28 जनवरी को आयोजित की जाएगी। डॉ. मिश्रा ने बताया कि छात्र-छात्राएं प्रायोगिक परीक्षा अपने-अपने कॉलेज (गृह केंद्र) में ही देंगे। हालांकि जिन कॉलेजों में प्रायोगिक विषयों में परीक्षार्थियों की संख्या 20 से कम है, वैसे विषयों के लिए जिलावार केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इसके लिए चार जिलों में छह केंद्र बनाए गए हैं।

दरभंगा में एमएलएसएम कॉलेज व मधुबनी में आरके कॉलेज को प्रायोगिक परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। वहीं, बेगूसराय में जीडी कॉलेज व एसके महिला कॉलेज तथा समस्तीपुर में आरएनएआर कॉलेज व वीमेंस कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिस विषय में परीक्षार्थी की संख्या 20 या उससे अधिक होगी, उस विषय के परीक्षार्थी अपने कॉलेज में ही प्रायोगिक परीक्षा देंगे।

प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि जिन विषयों में परीक्षार्थियों की संख्या 20 से कम है, वे संबंधित परीक्षार्थी को जिलावार बनाए गए केंद्रीकृत परीक्षा केंद्र की जानकारी ससमय उपलब्ध करायेंगे। प्रायोगिक परीक्षा के लिए बाह्य परीक्षकों की नियुक्ति संबंधित प्रधानाचार्य अपने स्तर से करेंगे। वहीं, प्रायोगिक व मौखिकी परीक्षा का अंक पूर्व की भांति विवि स्तर पर तैयार पोर्टल के माध्यम से ही ऑनलाइन भेजे जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

8 मिनट ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

45 मिनट ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

10 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

10 घंटे ago