समस्तीपुर :- जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा जिला सड़क सुरक्षा समिति की भौतिक बैठक समाहरणालय सभागार में की गई। इस बैठक में सड़क दुर्घटना, ब्लैक स्पॉट एवं परिमार्जन की स्थिति, वाहन जनित दुर्घटना में, मृतक के आश्रित, घायल की तत्काल अंतरिम मुवावजा तथा हिट एवम रन मामले में भुगतान की समीक्षा की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया की हिट एंड रन के 52 मामलों की स्वीकृति दी गई है इसमें 15 का भुगतान किया जा चुका है।
इसके बाद मोटर वाहन प्रशिक्षण केंद्र के संबंध में बताया गया की खानपुर एवं सरायरंजन में यह प्रशिक्षण केंद्र बनकर तैयार है। जिला पदाधिकारी के द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी को वाहन चेकिंग के दौरान दंडित किए गए लोगों को इन मोटर वाहन प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण दिलाने का निर्देश दिया गया। बस स्टॉप निर्माण की भी समीक्षा की गई। सभी प्रखंडों से प्रखंड बस परिवहन योजना से संबंधित आवेदन प्राप्त करने का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया गया।
सड़क दुर्घटना में घायल पीड़ितों को मदद करने वाले गुड समेरिटों को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जायेगा। एसएफसी और एफसीआइ के ओवर लोड गाड़ियों की जांच करने का निर्देश दिया गया क्योंकि ओवरलोड गाड़ियों के परिचालन से सड़क खराब ही रही है। पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को ब्लैक स्पॉट पर रंबल स्ट्रिप बनाने का निर्देश दिया गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी महमूद आलम, भूमि सुधार उप समाहर्ता बलबीर दास, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय अमित कुमार व ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रतिनिधि एवं अन्य उपस्थित थे।
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…