Samastipur

समस्तीपुर: घूम-घूमकर जेवर बेचने वाले व्यवसायी से बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर डेढ़ लाख रुपये के जेवर लूटे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/वारिसनगर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार को पिस्तौल के बल पर एक जेवर व्यवसायी से करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर लूट लिये। लूट की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। लुटेरों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी को भी खंगाल रही है। मिली जानकारी के अनुसार, मनियारपुर के वार्ड-4 निवासी सुमित कुमार पोद्दार बाइक से गांव-गांव में घूम कर जेवर बेचने का काम करता है।

बताया गया है कि गुरुवार को भी वह बाइक से जेवर बेचने के लिए निकला था। उसी क्रम में रोहुआ-डरसुर मुख्य पथ में लड़वारा मंदिर के पीछे बाइक सवार बदमाशों ने उसे पिस्तौल के बल पर रोकने के साथ जेवर वाला छीन लिया। उसके बाद सभी फरार हो गये। लूट की इस घटना की सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष शशिशंकर कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गये। अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में लूट के शिकार हुए व्यवसायी ने अभी आवेदन नहीं दिया है। पुलिस अपने स्तर से घटना की जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

2 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

2 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

4 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago