Samastipur

कांडों के निष्पादन में समस्तीपुर रेल इंस्पेक्टर पहले नंबर पर, बदमाशों की गिरफ्तारी में तीसरे पायदान पर समस्तीपुर रेल थाना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- नवंबर महीने में कांडों के निष्पादन में जहां समस्तीपुर रेल इंस्पेक्टर पहले नंबर पर रहे, वहीं बदमाशों की गिरफ्तारी करने में समस्तीपुर रेल थाना तीसरे पायदान पर रही। नवंबर महीने में बेहतर कार्य करने वाले रेल थानाध्यक्षों एवं इंस्पेक्टरों को पुरस्कृत किया गया। रेल एसपी के द्वारा इंस्पेक्टर एवं रेल थानाध्यक्षों के कार्यों समीक्षा के बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों की सूची जारी की गयी।

रेल एसपी डॉ कुमार आशीष के द्वारा जारी सूची के अनुसार रेल मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत रेल थाना के थानाध्यक्षों द्वारा कुल116 अभियुक्तों को गिरफतार कर जेल भेजा गया है। वहीं रेल पुलिस निरीक्षकों के द्वारा कुल 24 यूडी कांडों का निष्पादन कराया गया है।

इसमें रेल जिला मुजफ्फरपुर अन्तर्गत कार्यरत 10 थाना एवं सात पीपी अध्यक्षों के कार्यों की समीक्षा की गयी है। इसमें सिवान रेल थानाध्यक्ष के द्वारा सर्वाधिक 22 बदमाशों को गिरफ्तार कर पहले पायदान पर रहा। वहीं मुजफ्फरपुर रेल थानाध्यक्ष द्वारा 20 बदमाशों की गिरफ्तारी कर दूसरे, समस्तीपुर रेल थानाध्यक्ष द्वारा 19 बदमाशों की गिरफ्तारी करने पर तीसरे स्थान पर रहे। जबकि हाजीपुर रेल थानाध्यक्ष के द्वारा 12 अपराधकर्मी को नवंबर महीने में गिरफतार कर जेल भेजा गया।

इसी प्रकार रेल जिला मुजफ्फरपुर अन्तर्गत कार्यरत 05 रेल पुलिस निरीक्षक में से सबसे अधिक 16 यूडी कांडों का निष्पादन रेल पुलिस निरीक्षक, समस्तीपुर के द्वारा कराया गया। वहीं अंतिम ज्ञापों के निष्पादन के निर्धारित लक्ष्य को रेल पुलिस निरीक्षक सगौली के द्वारा पूर्ण किया गया है। बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए चिन्हित करते हुए अधिकारी के मनोबल को ऊचा बनाये रखने के लिए एक-एक सु-सेवांक से पुरस्कृत किया किया गया है।

सम्मानित हुए पुलिस अधिकारी के नाम:

सुधीर कुमार, रेल पुलिस निरीक्षक, समस्तीपुर। संतोष कुमार, रेल पुलिस निरीक्षक, सगौली। अशोक सिंह, रेल थानाघ्यक्ष, सिवान। धर्मेन्द्र कुमार, रेल थानाघ्यक्ष, मुजफ्फरपुर। मनोज कुमार, रेल थानाघ्यक्ष, समस्तीपुर। गुंजन कुमार, रेल पीपी अध्यक्ष, हाजीपुर।

Avinash Roy

Recent Posts

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

3 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

8 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

10 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

12 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

17 घंटे ago