Samastipur

पटोरी में बदमाश ने हेडमास्टर को चाकू मार किया जख्मी, शिक्षक-शिक्षिकाओं से रंगदारी मांगने का आरोप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पटोरी :- पटोरी प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जिरात, ताराधमौन के एचएम राजेश कुमार ठाकुर को रंगदारी नहीं देने पर गांव के ही एक युवक ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया। आरोपित ने स्कूल की शिक्षिका अनिता कुमारी के साथ गाली-गलौच एवं अभद्र व्यवहार भी किया। इस मामले में एचएम ने पटोरी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

आवेदन में कहा है कि ताराधमौन निवासी नगीना राय के पुत्र अखिलेश राय उर्फ गोलाई अचानक स्कूल में आया और शिक्षिका अनिता कुमारी के साथ गाली-गलौच के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। जब एचएम बीच-बचाव करने पहुंचे, तो उसने एचएम को कार्यालय से खींच लिया और कहा कि पिछले 6 माह से एक लाख रुपए रंगदारी मांग रहा हूं। पैसा नहीं दे रहे हो तो अंजाम भुगतना ही पड़ेगा।

इस दौरान गोलाई ने एचएम की डंडा से पिटाई की तथा चाकू से सिर पर दो स्थानों पर प्रहार कर दिया। इससे एचएम गंभीर रूप में जख्मी हो गए। इलाज के लिए उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। एचएम ने कहा है कि गोलाई ने उन्हें जान मारने की नीयत से चाकू मारा था। स्कूल के अन्य शिक्षक एवं ग्रामीणों के प्रयास से उनकी जान बची परंतु चाकू मारने वाला आरोपित जान बचाकर भाग निकला।

एचएम ने बताया कि गोलाई पर पूर्व से भी कई आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद स्कूल के अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं भयभीत हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

1 घंटा ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

1 घंटा ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

2 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

12 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

14 घंटे ago