Samastipur

पटोरी में बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में युवक की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा व तोड़फोड़

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/पटोरी :- पटोरी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर मालपुर चौक के समीप शुक्रवार की देर शाम दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में दूसरे बाइक पर सवार युवक को गंभीर अवस्था में अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी से समस्तीपुर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मालपुर निवासी रामनाथ महतो के पुत्र विक्रम कुमार (19) बाइक से मालपुर से कौवा चौक की ओर जा रहा था। उसी दौरान कौवा चौक की तरफ से पटोरी की ओर आ रहे युवक राजनारायण यादव के पुत्र पंकज यादव की बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई।

पंकज यूपी का रहने वाला है। वह जोड़पुरा स्थित अपने ससुराल में रह कर निजी कार्य करता है। दुर्घटना के बाद दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल, पटोरी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया। पंकज को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल समस्तीपुर के लिए रेफर कर दिया गया। इधर, विक्रम के साथ आए लोगों ने अस्पताल में इलाज में विलंब करने का आरोप लगा आंशिक तोड़फोड़ कर हंगामा किया।

इसके कारण अस्पताल के चिकित्सक व कर्मियों को कुछ समय के लिए अस्पताल छोड़कर हट जाना पड़ा। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. भरत चंद्रा ने बताया कि विक्रम को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। अस्पताल लाने से पूर्व उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था। वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के स्कूलों में कुत्तों की पहरेदारी करेंगे गुरुजी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

6 घंटे ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

7 घंटे ago

विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक चौक तक अवैध मकान, दुकान व सब्जी मंडी हटाने का नोटिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…

8 घंटे ago

दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में फर्जी TTE पकड़ा गया, समस्तीपुर स्टेशन पर GRP को सौंपा गया

समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…

8 घंटे ago