समस्तीपुर : समस्तीपुर के जितवारपुर स्थित डीआरसीसी भवन में गृहविहीन परिवारों को वासभूमि हेतु पर्चा वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, विभूतिपुर विधायक अजय कुमार, समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीनप, मोरवा विधायक रणविजय साहू , बीजेपी एमएलसी डॉ तरुण कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस पर्चा वितरण समारोह के दौरान 345 गृह विभिन्न परिवारों को वासभूमि हेतु पर्चा वितरण किया गया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार अपनी जनोपयोगी योजनाओं को लागू कर गरीबों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य कर रही हैं। नीतीश सरकार में आने वाले समय में कोई भी भूमिहीन नहीं रहेगा। सबके सिर पर छत हो इसके लिए सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के नेतृत्व में कार्य हो रहा है।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…