Samastipur

समस्तीपुर के दो क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी और मो. आलम ने कूच बिहार ट्राॅपी में झारखंड के खिलाफ मचाया धमाल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- कूच बिहार ट्रॉफी के अंतर्गत झारखंड के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में बिहार टीम से खेल रहे समस्तीपुर जिला के दो क्रिकेटरों ने धमाल मचा दिया। एक तो पहले से धमाल मचा रहा था और दूसरा आज उसमें जुड़ गया। इन क्रिकेटरों का नाम है वैभव सूर्यवंशी और मोहम्मद आलम है। वैभव सूर्यवंशी ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी, चैलेंजर ट्रॉफी और चतुष्कोणीय इंटरनेशनल टूर्नामेंट में अपने बल्ले से अलग पहचान बनाई है और शुक्रवार को उस कड़ी में मोहम्मद आलम का नाम भी जुड़ गया।

मोहम्मद आलम ने बीसीसीआई के अपने पहले मैच में शानदार शतक जमाया। वैभव सूर्यवंशी (151 रन) और मोहम्मद आलम (नाबाद 157 रन) के शानदार शतकों की बदौलत बिहार ने झारखंड के खिलाफ इस मैच में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक छह विकेट पर 404 रन का विशाल स्कोर बना लिया है। अनूप कुमार सात रन बना कर मोहम्मद आलम का साथ दे रहे हैं।

जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में शुक्रवार (1 दिसंबर) से शुरू इस मुकाबले में टॉस बिहार के कप्तान अनिमेष कुमार ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। सलामी जोड़ी चंदन कुमार और वैभव सूर्यवंशी ने अच्छी शुरुआत की। दोनों के बीच 118 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद मोहम्मद आलम अपने परिचित जोड़ीदार वैभव सूर्यवंशी का साथ दिया और 105 रन जोड़े।

वैभव सूर्यवंशी 151 रन की पारी खेल कर आउट हुए। इसके बाद के बल्लेबाज अनिमेष कुमार, तौफिक और हिमांशु नागर विकेट पर ज्यादा देर नहीं टिक पाये पर अपना डेव्यू मैच खेल रहे हर्ष राज ने मोहम्मद आलम का साथ दिया। इस बीच मोहम्मद आलम ने छक्का के सहारे अपना शतक 147 गेंदों में पूरा किया। हर्ष राज ने 85 गेंदों में 18 रन बनाये। अनिमेष कुमार 16, तौफिक 3 और हिमांशु नागर 2 रन, चंदन कुमार 38 बना कर आउट हुए। मोहम्मद आलम 205 गेंदों में 14 चौका व 9 छक्का की मदद से 157 रन बना कर खुंटा गाड़ रखा है। झारखंड की ओर से प्रिंस मिश्रा ने 90 रन देकर 1, वरुण ए सिंह ने 88 रन देकर 1, अभिषेक ने 82 रन देकर 3, तानिष ने 76 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

Avinash Roy

Recent Posts

दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानों पर बार-बार लग रहा Break, कोलकाता और मुंबई की फ्लाइट शेड्यूल से बाहर

हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 18 मिनट विलंब…

5 घंटे ago

25 मार्च तक काम पर नहीं लौटे CO तो एक्शन के लिए रहें तैयार, विजय सिन्हा ने कर ली बड़ी तैयारी

बिहार में हड़ताल पर गए राजस्व अधिकारियों को सरकार ने सख्त चेतावनी दी है. उपमुख्यमंत्री…

5 घंटे ago

बलिदान दिवस पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा 407 यूनिट रक्त संग्रह, DM ने शिविर का किया उद्घाटन

समस्तीपुर : बलिदान दिवस के अवसर पर ग्रामीण रक्तदान संघ के तत्वावधान में संत कबीर…

7 घंटे ago

सनातन रक्तदान समूह द्वारा शहीदों की याद में लगाया गया रक्तदान शिविर, 441 यूनिट रक्त संग्रह

समस्तीपुर : देश के वीर सपूत शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद एवं राजगुरु के पावन…

7 घंटे ago

बिहार में इंटर रिजल्ट से निराश छात्रा ने की आ’त्म’ह’त्या, सेकेंड डिवीजन आने से तनाव में थी

बिहार के मुजफ्फरपुर दर्दनाक वाक्या हुआ है. जिले के सरैया थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा…

8 घंटे ago

क्या फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…

11 घंटे ago