Samastipur

झटका और हलाल मांस को लेकर BJP नेता और केंद्रीय मंत्री के बयान पर RJD विधायक सह उप मुख्य सचेतक का पलटवार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : सियासी गलियारों में मंदिर, मस्जिद और मदरसे के बाद मांस की इंट्री हो गई है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह के हिंदुओ से झटका मीट खाने का आग्रह किये जाने वाले बयान पर आरजेडी विधायक और उप मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने पलटवार करते हुए कहा है कि पिछले 10 सालों में इन्होंने कुछ वैसा काम नहीं किया है जिसको लेकर यह बात कर सके जनता इनसे सवाल न पूछे उनको भड़काने के लिए बीजेपी के लोगों के द्वारा इस तरह के विवादित बयान देते है।

उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि ऐसे लोग नेता बने हुए है जो देश को बांटने का काम, घृणा फैलाने का काम, देश को कमजोर करने का काम करते है। जबकि हमारा संकल्प होना चाहिए कि भाई भाई को मिलाकर रखना, नफरत को दूर करना, देश को जोड़ने का काम करना चाहिए लेकिन दुर्भाग्य है कैसे लोग सत्ता में बैठे हैं जो इस तरह का बयान देकर लोगों के बीच नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं।

वहीं अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने 141 सांसदों को निलंबित किए जाने को लेकर भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि आजादी के बाद इतनी बड़ी संख्या में सांसदों को निलंबित किया गया है। घटना क्या थी कि संसद के अंदर जो घटनाएं घटी। होना यह चाहिए था कि जिस संसद के द्वारा पास निर्गत किया गया था उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। यह पूरा देश मांग कर रहा है । निश्चित तौर पर सुरक्षा में चूक हुई है, लेकिन आज इस पर सवाल उठाने वाले सांसदों पर उल्टा कार्रवाई की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

10 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

12 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

22 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

23 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

23 घंटे ago