Samastipur

समस्तीपुर में ‘एजुकेटर्स स्कॉलरशिप’ टेस्ट 24 दिसंबर को की जाएगी आयोजित 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स द्वारा आगामी शैक्षणिक सत्र 2024-25 में नामांकन के लिए ESAT-2024 (एजुकेटर्स स्कॉलरशिप कम एडमिशन टेस्ट-2024) 24 दिसंबर 2023 दिन रविवार को आयोजित की जाएगी। उक्त आशय की जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि यह स्कॉलरशिप टेस्ट संस्थान के तरफ से प्रत्येक वर्ष निःशुल्क आयोजित की जाती है जिसके माध्यम से छात्र ब्रांडेड टैब,बाइसाइकिल, घड़ी और अन्य आकर्षक ईनाम के साथ एजुकेटर्स में पढ़ाई के लिए 100% तक छात्रवृति प्राप्त कर सकते हैं। इस स्कॉलरशिप टेस्ट में कक्षा 5 से कक्षा 10 तक छात्र शामिल हो सकते हैं।

परीक्षा का प्रारूप बताते हुए संस्थान के फाउंडर डायरेक्टर प्रवीण झा ने बताया कि 25 मिनट के इस टेस्ट में मैथ्स, रीजनिंग, फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी से 5-5 प्रश्न होंगे जो छात्र के पिछले कक्षा के पाठ्यक्रम से होगा ,कुल 25 प्रश्न के लिए 100 अंक रहेगा और एक चौथाई नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है।

एजुकेटर्स के सीईओ डॉक्टर प्रदीप प्रांजल ने बताया कि पिछले कई वर्षों से इस टेस्ट के माध्यम से 100% तक स्कॉलरशिप प्राप्त कर राहुल (आईआईटी, बॉम्बे), अक्षत (आईआईटी ,रुड़की), लाल कुमार (आईआईटी, बी एच यू), अभिनय (आईआईटी, पटना), अभिनव (आईआईटी, आईएसएम,धनबाद), अभय (एन आई टी,नागपुर), पवन (गुआहटी मेडिकल कॉलेज), आदर्श (एम्स देवघर), राजू (भागलपुर मेडिकल कॉलेज), गुंजन (मधेपुरा मेडिकल कॉलेज) सहित कई बच्चों ने एजुकेटर्स में पढ़ाई की और सफलता प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि इस टेस्ट में शामिल होने के लिए दिनांक 23-12-2023 दिन शनिवार तक संस्थान के कार्यालय से निःशुल्क रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त किया जा सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

4 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

17 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

18 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

18 घंटे ago