समस्तीपुर :- डीएम व अनुश्रवण समिति सैनिक कल्याण के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने गुरुवार को पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) को 6 माह के लिए कैलेंडर बनाने और उसके अनुसार सैनिकों के मामलों का निस्पादन करने का आदेश दिया। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय ने बताया कि सैनिकों से संबंधित 22 मामले लंबित हैं। एक को छोड़कर 15 मई 2023 से पूर्व का कोई मामला लबित नहीं है।
सैनिकों कल्याण के लिए पुलिस विभाग से संबंधित बैठक 26 दिसंबर को होगी। उसी दिन राजस्व उप समिति की भी बैठक अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में होगी। शिक्षा व स्वास्थ्य उप समिति एवं कल्याण उपसमिति की बैठक डीडीसी अध्यक्षता में होगी। बैठक में मैनेजर लीड बैंक को सैनिकों के कल्याण के लिए अविलंब बैठक कराने का आदेश दिया गया।
वहीं सभी विभाग का फोल्डर बनाकर सैनिक कल्याण कमिटी को उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया। बैठक में बताया गया कि जिला सैनिक कार्यालय के निर्माण के लिए भूमि का प्रस्ताव समस्तीपुर सीओ ने उपलब्ध करा दिया है। तत्पश्चात पूर्व सैनिकों ने कल्याणपुर अंचल में सड़क अतिक्रमण, जितवारपुर में खराब सड़क व धुरलख में सड़क के मेंटेनेस का मुद्दा उठाया।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…