समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक प्रसूता महिला की मौत हो गयी। महिला की मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। हंगामा होते ही अस्पताल संचालक व कर्मी फरार हो गए। परिजनों के अनुसार बुधवार को दलसिंहसराय स्थित आनंद क्लिनिक में महिला को प्रसव के लिए कराया भर्ती कराया था। मृतक की पहचान सुरेश राम की 35 वर्षीय पत्नी चंपा देवी के रूप में हुई। दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के गंज 32 नम्बर गुमती के पास स्थित अस्पताल की घटना है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रसव वेदना के बाद महिला को परिजनों ने उक्त अस्पताल में बुधवार को भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर प्रसव कराया। लेकिन बुधवार की आधी रात के बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके कारण गुरुवार की अहले सुबह महिला की मौत हो गई। प्रसूता की मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल के संचालक, डॉक्टर चुपके से खिसक गए। इधर, मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी।
हंगामा होते हैं अस्पताल के कर्मचारी भी फरार हो गए। इसके बाद परिजन और आक्रोशित हो गए। बताया जाता है कि डॉक्टर चैंबर के गेट को भी आक्रोशित लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। उक्त अस्पताल के बोर्ड पर किसी भी डॉक्टर का नाम भी अंकित नहीं है। समाचार प्रेषण तक प्रसूता महिला का शव उक्त निजी अस्पताल में ही पड़ा हुआ था। परिजन अस्पताल संचालक व डॉक्टर को दोषी मान रहे थे।
समस्तीपुर : दिव्यांगजनों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके अधिकारों के…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…
घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…