Samastipur

नये साल में दलसिंहसराय के लोगों को सौगात के रूप में मिलने वाला है ओवरब्रिज, जाम से मिलेगी मुक्ति

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- नये साल में दलसिंहसराय को सौगात के रूप में मिलने वाले आरओबी का आमलोग उपयोग कर सकेंगे। यह अनुमंडल का पहला आरओबी होगा। शहर के रेलवे गुमटी संख्या 34 व 35 के मध्य में निर्माणाधीन आरओबी को पूर्णता प्रदान करने के लिये निर्माण कंपनी के इंजीनियर एवं मजदूर दिन रात लगातार कार्य कर रहे हैं। कार्य स्थल पर शनिवार को निर्माण कंपनी के सीनियर प्रबंधक रामाराव ने बताया कि इंजीनियर, सर्वेयर एवं मजदूर पिछले करीब तीन माह से कार्य को मुकाम देने में लगे हैं।

कंपनी ने मार्च 2024 तक आरओबी एवं पहुंच पथ का निर्माण पूरा करने का टारगेट दिया है। लेकिन कार्य पूर्ण होने में अप्रैल-मई तक का समय लगने की संभावना है। हालांकि मार्च से यह उपयोग के लायक हो जायेगा। उन्होंने बताया कि 82 प्रतिशत कार्य हो गया है। शेष 18 प्रतिशत कार्य प्रगति पर है। आरओबी के लिये तैयार आर्च की फीलिंग भी शुरू है।

इसके पूर्ण होते ही दलसिंहसराय शहर को हद तक जाम से निजात मिल जायेगा। समस्तीपुर जिले के वरुणा पुल से दरभंगा के रसियाही घाट तक 114.5 किमी. में निर्माणाधीन एसएच 88 में आरओबी एवं पहुंच पथ के अपूर्ण रहने से इस हाइवे का सही लाभ लोगों को अब तक नहीं मिल सका है।

वर्ष 2013 में टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भू अधिग्रहण, अतिक्रमण एवं अन्य तकनीकी समस्याओं को दूर करने के बाद हाल के वर्षों में निर्माण कार्य मे तेजी आयी। लेकिन 10 वर्षों की लंबी अवधि के बाद भी करीब 700 करोड़ की लागत से बननेवाली एसएच 88 का निर्माण पूर्ण नहीं होने का लोगों को मलाल भी है। पूर्व में आरओबी निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के दौरान डीएम ने अगस्त 23 तक इसे पूरा करने का कंपनी के बड़े पदाधिकारियों को निर्देश दिया था। लेकिन चंद दिन शेष रहने से चालू वर्ष में निर्माण कार्य को पूर्णता प्रदान करना संभव नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

3 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

3 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

4 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

4 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

5 घंटे ago