Samastipur

समस्तीपुर में शादी समारोह के दौरान डांस करते-करते किसी ने शुरू कर दी ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग, BJP नगर अध्यक्ष को पेट में लगी गोली; गंभीर हालत में पटना रेफर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- शादी समारोह और डीजे पर डांस के दौरान होने वाली हर्ष फायरिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र का है, यहां जेल रोड स्थित काली चौक के पास गुरुवार देर रात शादी समारोह के दौरान हुए हर्ष फायरिंग में भाजपा नेता मनीष वर्णवाल घायल हो गये। गोली उनके पेट में लगी है। गोली चलने के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस दौरान जख्मी को बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया।

घटना को लेकर वर्णवाल संघ में काफी रोष है। इस मामले में संघ के द्वारा पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी है। बताया गया है की गुरुवार की रात काली चौक के पास शादी में लोग नाच गा कर मौज मना रहे थे। डीजे के धुन पर बरात आये कुछ युवक नाच रहे थे।

इस दौरान बीजेपी नेता मनीष बरवाल भी वहीं मौजूद थे। इस दौरान डांस करते-करते किसी ने फायरिंग शुरू कर दिया। इसमें से एक गोली मनीष बरनवाल के पेट में लग गई। इसके बाद बाराती और सराती में अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही समारोह में मौजूद लोगों को इसका पता चला कि बड़ी संख्या में शादी में आए लोग निकल गए। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर में 11 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोप, अधेड़ हिरासत में

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…

11 घंटे ago

हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल के निर्माण साइट से लोहे का सामान चोरी, युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…

12 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत समस्तीपुर भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर बैंक शाखाओं पर कार्रवाई की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…

15 घंटे ago

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

21 घंटे ago