Samastipur

दलसिंहसराय सिविल कोर्ट के 22वें स्थापना दिवस पर वरिय अधिवक्ताओं को किया गया सम्मानित, पटना हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति ने 2 दिसंबर 2002 को किया था उद्घाटन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- अनुमंडल व्यवहार न्यायालय का 22वां स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को अधिवक्ता संघ भवन मे संघ के अध्यक्ष विनोद पोद्दार समीर कि अध्यक्षता में स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। गौरतलव हो कि पटना हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति पीके देव एंव तत्कालीन जिला जज मधुसूदन सिंह ने 2 दिसंबर 2002 को उद्घाटन किया था।

समारोह को अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तृतीय विवेक चंद्र वर्मा, मुंसिफ स्पर्श अग्रवाल, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी निभा आनंद महासचिव प्रभात कुमार चौधरी, संघ के पूर्व अध्यक्ष नवल किशोर सिंह, जगरनाथ झा, शिव शंकर प्रसाद वर्मा, बिमलानंद त्रिवेदी, ब्रज किशोर ठाकुर सुमन, कृष्ण कुमार सिंह, उदयकेतु चौधरी, मनोज कुमार साह, अनुज कुमार बिट्टू, रम्भा कुमारी आदि ने स्थापना दिवस पर विस्तार पूर्वक बताया।

दूसरी ओर पूर्व राष्ट्रपति रहे अधिवक्ता डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिन दिवस के अवसर मनाये जा रहे अधिवक्ता दिवस के अवसर पर भी वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम मे अधिवक्ताओं का बहुत योगदान रहा। आगे कहा कि डॉ. भीम राव अम्बेडकर, पंडित जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गाँधी, अबुल कलाम आजाद सरदार वल्लभ भाई पटेल, समेत दर्जनों स्वतंत्रता सेनानी वकालत किये थे।

समारोह में 50 वर्ष से अधिक प्रेक्टिस करने वाले अधिवक्ता नवल किशोर सिंह एंव विमलानंद त्रिवेदी को संघ कि ओर से न्यायिक अधिकारीयों ने पाग, चादर एंव माला पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर अधिवक्ता ओम प्रकाश संघ के संयुक्त सचिव नवीन कुमार सिंह, प्रभात कुमार मिश्र, अनिल कुमार, जीवछ पासवान, शांति कुमारी, डॉ. राम नारायण ठाकुर, संत कुमार, संतोष कुमार सिंह, पुष्पांजलि कुमारी, पिंकी कुमारी समेत दर्जनों अधिवक्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

14 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

15 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

17 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

22 घंटे ago