समस्तीपुर :- पीएमश्री जवाहर विद्यालय बिरौली के 40 छात्र तथा दो शिक्षक प्रमोद कुमार जयसवाल, राजेश रंजन ने प्राचार्य डॉ. टीएन शर्मा के निर्देशन में औद्योगिक भिजिट के तहत ‘मोरंग देश अगरबत्ती’ कारखाना का भ्रमण किया गया। शैक्षणिक कार्यक्रम के अंतर्गत न केवल अगरबत्ती निर्माण के सम्पूर्ण प्रक्रिया को देखा, बल्कि स्वयं अगरबत्ती भी बनाया। साथ ही गांव में हो रहे उद्यमिता को आगे ले जाने की बात भी कही। जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षकगण भी गाँव में कारखाना से बढ़ रहे रोजगार को सराहा।
इस अवसर मेजर सुमन मजुमदार, मोरंगदेश अगरबत्ती के निदेशक ने अपने सैनिक प्रशिक्षण एवं कॉरपॉरेट अनुभव को साझा कर छात्रों को नौकरी लेने वालों की कतार से आगे बढ़ कर नौकरी देने वाला भविष्य के उद्यमि बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मोरंगदेश अगरबत्ती के अभिभावक अमरदीप कुमार ने न केवल मोरंगदेश अगरबत्ती के नाम की व्याख्या की बल्कि कंपनी के यात्रा वृतान्त को क्रमबद्ध तरीके से बताया तथा जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डा टीएन शर्मा को आभार व्यक्त किया। मोरंगदेश अगरबत्ती के सम्पूर्ण टीम जिसमें यूनिट हेड धीरेन्द्र प्रसाद कर्ण, दिलिप कुमार, मुकेश कुमार, विकेश कुमार एवं परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।
समस्तीपुर : ताजपुर के एक बड़े कारोबारी के यहां डकैती की योजना बना रहे अपराधियों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में इस वर्ष…
समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…
समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…