Samastipur

समस्तीपुर मंडल कारा के कैदी की इलाज के दौरान मौत, बुजुर्ग का प्राइवेट पार्ट काटकर फेंकने के आरोप में था बंद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर मंडल कारा के एक विचाराधीन बंदी की मंगलवार की सुबह समस्तीपुर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चला है। प्रथम दृष्टया मामला हर्टअटैक से मौत का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह कारा में नहाने के दौरान वह बाथरूम में गिर पड़ा। इसके बाद आनन-फानन में उसे मंडल कारा अस्पताल फिर समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ऑन ड्यूटी डॉक्टर संतोष झा ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृत बंदी की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लदौरा निवासी मो. तैयब के रूप में की गई है। वह विगत महीनें पूर्व अपने ही गांव के एक अधेड़ का प्राइवेट पार्ट काटकर उसे मुफस्सिल थाना क्षेत्र में फेंक दिए जाने के आरोप में सितंबर महीने गिरफ्तार किया गया था। कैदी की मौत के बाद जेल प्रशासन द्वारा बंदी के परिजनों को इसकी सूचना दी गई है।

मंडल कारा प्रशासन के अनुसार मंगलवार की सुबह मो. तैयब की सुबह में नहाने के दौरान तबियत खराब हो गयी. वार्ड में आने पर वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद तत्काल उसे सदर अस्पताल लाया गया. सदर अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जीवाड़े की आरोपी शिक्षिका पर महीनों बाद भी कारवाई ठप, DEO द्वारा निलंबन का आदेश जारी किए जाने के बावजूद फाइलों में उलझा मामला

समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

6 घंटे ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

6 घंटे ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

6 घंटे ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

7 घंटे ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

8 घंटे ago