Samastipur

डिजिटल एग्रीकल्चर के क्षेत्र में अगुआ बनकर उभर रहा समस्तीपुर स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कुलपति डॉ. पीएस पाण्डेय ने कहा कि कृषि क्षेत्र में आने वाले वर्षो में कई तरह के बदलाव होने वाले हैं। इसमें आर्टिफिसियएल इंटेेलीजेंस, बिग डेटा एवं कई अन्य तकनीको के उपयोग से कृषि एवं किसान लाभान्वित होंगे। वे गुरूवार को विश्विद्यालय विद्यापति सभागार में वैज्ञानिको को संबोधित कर रहे थे। मौका कृषि में स्थायी खाद्य प्रणाली और किसानों की आय के लिए नवाचार विषय पर तीन दिवसीय 31वें वार्षिक अधिवेशन के उद्घाटन समारोह का।

कृषि अर्थशास्त्र शोध एसोसिएशन के बैनर तले विश्वविद्यालय में आयोजित अधिवेशन में उन्होंने कहा विश्वविद्यालय डिजिटल एग्रीकल्चर के क्षेत्र में अगुआ बनकर उभर रहा है। विश्वविद्यालय में ड्रोन पायलट व उसके रिपयरिंग का प्रशिक्षण, 5जी व वर्चुअल रियलिटी लैब की स्थापना समेत कई अन्य कार्यक्रम की शुरूआत की गई है।

उन्होंने कृषि क्षेत्र में अर्थशास्त्रयियों की भूमिका को अहम बताते हुए कहा कि तीन दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम में कई नये विचार उभर कर सामने आयेंगे। जो कृषि क्षेत्र में देश के नीति निर्धारण में काफी सहयोग प्रदान करेगा। कॉर्नल विवि अमेरिका के प्रोफेसर व चर्चित अर्थशास्त्री डॉ.प्रभु पिंगाली ने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।

भारत में आहार विविधता की बढ़ती मांग को पूरा करना, गरीबों के लिए सस्ते दर में पौष्टिक भोजन उपलब्घ कराना, कृषि क्षेत्र में महिलाओं को सशस्क करना, जलवायु परिवर्तन जैसे कई चुनौतियां है। इसे एक खास रणनीति के तहत दूर कर भारत लक्ष्य को पा सकता है। एसोसिएशन के सचिव डॉ. अंजनी कुमार ने कहा कि कृषि क्षेत्र में आ रही नवीनता को किसानों के लिए प्रभावी बनाने के लिए देश भर के एक्सपर्ट के साथ मंथन होगा। जिसके सहयोग से कृषि क्षेत्र में नीति निर्धारण में सहयोग मिल सके।

स्वागत करते हुए डीन डॉ. केएम सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस दौरान एक पुस्तक का विमोचन किया गया। संचालन डॉ. ऋतंम्भरा एवं डॉ. अंजनी ने किया। मौके पर डॉ. पीएस बिरथल, डॉ. रामकेवल प्रसाद सिंह, डॉ.एनपी सिंह, नवार्ड के डॉ.बीडी नायक, डॉ. नीलीनी रंजन कुमार समेत कई अन्य प्रमुख वैज्ञानिक मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

‘गृह मंत्री ने छात्रों पर फायरिंग के आदेश दिए’, लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप पर हंगामा, किरेन रिजिजू का पलटवार

लोकसभा में एंटी पेपर लीक पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने दो टूक कहा…

9 मिनट ago

बिहार में चीनी मिलों के लिए निवेशकों का जोश हाई, कई जिलों के लिए मिले प्रस्ताव

लगता है अब बिहार में चीनी मिलों के अच्छे दिन आने वाले हैं। राज्य की…

2 घंटे ago

डाक जीवन बीमा में समस्तीपुर पूरे बिहार में अव्वल, 1000 नई पॉलिसियों के साथ बनाया रिकॉर्ड

समस्तीपुर : भारतीय डाक विभाग के समस्तीपुर डाक प्रमंडल ने बिहार परिमंडल की ओर से…

6 घंटे ago

हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने पूर्वानुमान किया जारी

समस्तीपुर/पूसा : उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में अगले चार दिनों तक आमतौर पर मौसम…

6 घंटे ago

मुसरीघरारी में लगे डिजनीलैंड मेले में फ्री झूला झूलने को लेकर बवाल

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी में आयोजित डिज्नीलैंड मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : कस्तूरबा विद्यालयों में नामांकन व उपस्थिति पर सख्ती, नौ स्कूलों के वार्डेन-प्रधानाध्यापकों को नोटिस

समस्तीपुर : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्राओं के नामांकन और नियमित उपस्थिति को लेकर…

7 घंटे ago