समस्तीपुर :- बिहार के पांच जिलों के डीएम समेत 8 आईएएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है। इन सभी को 1 जनवरी 2024 के प्रभाव से प्रमोशन दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। सारण, सीतामढ़ी, भभुआ, शेखपुरा और किशनगंज के जिलाधिकारियों को अपर सचिव लेवल में प्रोनत्ति दी गई है।
वहीं समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय निवासी सारण छपरा के जिलाधिकारी अमन समीर भी प्रोन्नति पाने वालों की लिस्ट में शामिल है। वर्ष 2015 में यूपीएससी की परीक्षा में 245वीं रैंक लाकर अपनी सफलता का परचम लहराने वाले गादो बाजिदपुर के अमन समीर इसरो में साइंटिस्ट थे। इसरो में साइंटिस्ट की नौकरी छोड़ वह यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर सफलता पाए थे।
वहीं समस्तीपुर के रहने वाले आइएएस अधिकारी सुहर्ष भगत भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वह अभी राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक निदेशक हैं। सुहर्ष भगत पिता डॉ. फुलेंद्र भगत शहर के बहादुरपुर में ही क्लिनिक चलाते हैं। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के दामाद व आइपीएस लिपी सिंह के पति भी हैं।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…