Samastipur

यूआर कॉलेज रोसड़ा में SFI ने दिया धरना; इंटर सेंटअप परीक्षा का पैसा वापसी का मिला आश्वासन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- भारत का छात्र फेडरेशन एसएफआई के बैनर तले यूआर कॉलेज रोसड़ा में इंटरमीडिएट सेंटअप परीक्षा में वसूली गई राशि वापस करने, छात्रों को जगह-जगह शुद्ध पेयजल का पॉइंट बनाने, छात्राओं के लिए कॉमन रूम जीर्णोद्धार करने, छात्राओं के लिए तत्काल वैकल्पिक के रूप में कॉमन रूम की व्यवस्था करने, पुस्तकालय में पेपर, मैगजीन, हिंदी मीडियम की पुस्तक की व्यवस्था करने, परिसर में जगह-जगह सीसीटीवी लगाने, खेल मैदान का सौंदर्यीकरण करने, परिसर के मुख्य बिंदु पर कॉलेज का नक्शा लगाने, परिसर के अंदर दलाली और भ्रष्टाचार बंद करने, पुस्तकालय का वेबसाइट सॉफ्टवेयर मैंटेनेंश करने, नई शिक्षा नीति वापस लेने, सभी विषय के शिक्षकों की नियुक्ति करने, बोनाफाइड प्रमाण पत्र के नाम पर वसूली बंद करने, वर्ग कक्ष में स्पीकर, पंखा, बोर्ड आदि की व्यवस्था करने, प्रोफेसर अनुराग कुमार के व्यवहार में सुधार लाने, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान की राशि अभिलंब भुगतान करने आदि छात्रहित मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान छात्रों ने इंकलाब जिंदाबाद, एसएफआई जिंदाबाद, छात्र एकता जिंदाबाद, स्वाधीनता जिंदाबाद समाजवाद जिंदाबाद, कैंपस में भ्रष्टाचार नहीं चलेगी, नई शिक्षा नीति वापस लो, सार्वभौमिक शिक्षा नीति बहाल करो आदि नारे भी लगाए। मौके पर एक सभा हुई। जिसकी अध्यक्षता नीलकमल व संचालन ने मुरारी पासवान ने की।सभा को राज्य सचिव मंडल सदस्य अवनीश कुमार, एसएफआई जिलामंत्री छोटू कुमार भारद्वाज, पूर्व जिलामंत्री संजय कुमार, विपिन कुमार, जिला कमिटी सदस्य संजीव कुमार, विकास कुमार, विवेक कुमार अभिषेक कुमार, कुंज बिहारी शर्मा, भरत कुमार आदि ने संबोधित किया।

इसके बाद पांच सदस्य प्रतिनिधिमंडल प्राचार्य से सभी बिंदुओं पर वार्तालाप की गई। वार्तालाप के दौरान सेंटअप परीक्षा में ली गई राशि वापसी के लिए ऊपर के पदाधिकारी का निर्देश लेकर वापस करने की बात कही गई है। छात्रों की मांग को जायज बताते हुए पूरा करने का आश्वासन दिया गया। उसके बाद प्रभारी प्राचार्य प्रवीण कुमार प्रभंजन एवं वर्सर डॉ. विनय कुमार धरना स्थल पर स्वयं पहुंचकर सभा को संबोधित किया।

संबोधन के दौरान इन्होंने छात्रहित मांगों को सकारात्मक सोच के साथ पूरा करने का बातें कही। वहीं दूसरी ओर राज्य सचिव मंडल सदस्य अवनीश कुमार ने कहा कि यदि नवंबर माह के अंत तक छात्रों का रुपया वापस नहीं होता है तो पुनः अगले माह हमलोग कॉलेज में तालाबंदी कर मुख्य सड़क जाम करेंगे। मौके पर मौके पर कमलदीप कुमार, प्रिंस कुमार, सुनील कुमार, मिथिलेश कुमार, राजू कुमार, विवेक कुमार, देव कुमार, मोहम्मद सलामत, मंगल कुमार, प्रशांत कुमार, भविष्य कुमार, राजा कुमार सहित सैंकड़ों छात्र उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

4 घंटे ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

23 घंटे ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

2 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

2 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

2 दिन ago