Samastipur

विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरा मासूम, रेफर, अब तक अभिभावक का नहीं चला पता

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड पर बुधवार को विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन से पूरब गुमटी संख्या-7 के समीप चलती ट्रेन से एक मासूम गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विद्यापतिनगर में भर्ती कराया, जहां से उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार बुधवार को दिन में करीब एक बजे पाटलिपुत्र से बरौनी जा रही स्पेशल सवारी गाड़ी (03284) से एक बच्चा गुमटी संख्या 7 (मऊ ढाला) के समीप गिर गया। बच्चे की उम्र 5-6 वर्ष बताई जा रही है। उक्त मासूम को बेहोशी की अवस्था में स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए पीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। खबर लिखे जाने तक मासूम के अभिभावक का पता नहीं चल सका था।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

4 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

11 घंटे ago

विद्यापतिनगर में सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी, रेफर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर बोचहा स्थित प्रेम विहार पार्क…

21 घंटे ago

विद्यापतिनगर में गंगा-बाया की बाढ़ से दियारा में जिंदगी बेपटरी; खेत डूबे, मवेशियों संग सड़क किनारे पशुपालकों ने डाला डेरा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : गंगा और बाया नदी के बढ़ते जलस्तर ने प्रखंड के…

22 घंटे ago

विद्यापतिधाम में रेलवे की भूमि के सैकड़ों अतिक्रमणकारियों को पांच दिनों में अतिक्रमण खाली करने का अल्टीमेटम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर - बछवाड़ा रेलखंड पर अवस्थित…

22 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल में राखी मेकिंग व मेहंदी रचो प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

समस्तीपुर : रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर गुरुवार को होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर की…

23 घंटे ago