Samastipur

छठ महोत्सव में बही भक्ति की बयार, तिवारी बंधु व मोना सिंह के भजनों पर झूमे श्रोता

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] :- विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत मऊ अखाड़ा घाट में आयोजित मऊ छठ महोत्सव के अंतिम दिन प्रयागराज से आएं नामचीन गायक तिवारी बंधु व पटना की लोक गायिका मोना सिंह ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि लोग झूमने पर विवश हो गए। छठ मैया के गीतों से भक्ति की बयार बहती रहीं। दर्शकों को पूरी रात झूमने को मजबूर किया। कार्यक्रम का उद्घाटन एविसीस केयर फाउंडेशन के संस्थापक हर्षवर्धन मिश्रा ने फीता काटकर किया।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में आध्यात्मिक माहौल का निर्माण होता हैं। तत्पश्चात तिवारी बंधु संजीत व मंजीत तिवारी ने हनुमान चालीसा के साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद लोकप्रिय गीत हम कथा सुनाते हैं …, सुख त अपना गांव में बा…,छठ गीत जग में माई बिना कोई और सहाई नहीं बा, मोना सिंह ने पटना के हटवा पर, उगहो सूरज देव, केलवा के पात पर, कांच ही कांच के बहंगिया.., की प्रस्तुति दी उसके बाद तो जैसे सुर-संग्राम का ऐसा दौर छिड़ा कि दर्शक रात भर मंत्र मुग्ध होते रहे।

मोना व तिवारी बंधु ने फिल्मी, सूफियाना, पारंपरिक गीतों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर किया। मौके पर मुखिया दिनेश प्रसाद सिंह, सौरभ कुमार मोनू, श्रृजय कुमार गोलू, ऋषभ कुमार,राज चौहान, ब्रजेश कुमार, राहुल झा, केशव कुमार, विक्की झा,राघव झा, कुमार शुभम गोलू, गुलशन कुमार, सुधाकर झा, प्रवीण सिंह, रजनीश झा आदि मौजूद रहें। संचालन पत्रकार पदमाकर सिंह लाला ने किया।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

7 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

7 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

7 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

14 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

14 घंटे ago